whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28046095 readers visited
Loading...


भाजपा के संगठन से जुड़े पदाधिकारियों को विधायक भानु ने किया सम्मानित

location_on बंशीधर नगर access_time 08-Nov-20, 05:43 PM visibility 706
Share



भाजपा के संगठन से जुड़े पदाधिकारियों को विधायक भानु ने किया सम्मानित


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : चेचरिया स्थित विश्वनाथ वाटिका में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यसमिति सदस्यों, सभी मण्डल अध्यक्षों, विशेष व स्थायी आमंत्रित सदस्यों के सम्मान में स्थानीय विधायक भानु प्रताप शाही द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह का शुभारंभ अटल बिहारी वाजपेयी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व फूलमाला अर्पित कर किया गया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक भानुप्रताप शाही ने कहा कि जिला कार्यसमिति के सदस्यों, मण्डल अध्यक्षों, विशेष व स्थायी आमंत्रित सदस्यों को सम्मानित करने का उद्देश्य उन्हें पार्टी के प्रति उनके कर्तव्यों व जिम्मेवारी का अहसास कराना है।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें नई जिम्मेवारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि भाजपा विचार, नीति व सिद्धान्त वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता होना सौभाग्य की बात है, लेकिन पदाधिकारी होना उनके कर्तव्य को बढ़ा देता है। उन्होंने कहा कि यदि नीति व सिंद्धांत के आधार पर आपका समर्थन मिला तो मैं पार्टी को बुलन्दी पर पहुंचा सकता हूँ। उन्होंने कहा कि भाजपा वंशवाद का घोर विरोधी है। इस पार्टी में दरी बिछनेवाला कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री बन सकता है। उन्होंने कहा कि भानु विधायक है, तो भाजपा का एक एक कार्यकर्ता विधायक है। गढ़वा में हम चुनाव हारे हैं, मैदान नहीं। आप सबों की एकजुटता से हम गढ़वा विधानसभा को भी जीतेंगे।
गढ़वा में पार्टी को आपसी फूट व मतभेद के कारण चुनाव हारना पड़ा। उन्होंने कहा कि हमें विरोधी शक्तियों से लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का दुश्मन छुपा हुआ है, हम सबो को नीति व सिंद्धांत से बंधकर एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद झुकेगा तो वंशवाद बढेगा। सम्मान समारोह को पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, जिला महामंत्री हरेंद्र दुबे, उमेन्द्र यादव, जवाहर पासवान, बीस सूत्री के जिला उपाध्यक्ष सिधेश्वर लाल अग्रवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता शारदा महेश प्रताप देव सहित अन्य ने संबोधित किया। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी व विधायक भानु प्रताप शाही को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। विधायक भानुप्रताप शाही ने सभी जिला कार्यसमिति के सदस्यों, मण्डल अध्यक्षों, स्थायी व विशेष आमंत्रित सदस्यों को अंगवस्त्र देकर व माला पहनाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर संजय भगत, राजीव रंजन तिवारी, स्वाति तिर्की, मधुलता, लवली आनन्द, नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी, विकास स्वदेशी, लक्ष्मण राम, अशोक सेठ, अश्विनी कुमार, मथुरा राम, अभय कुमार सोनी, शहरी मण्डल अध्यक्ष कुमार कनिष्क, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष विकास पांडेय, लाल मोहन यादव, विभूति भूषण चौबे, विनय पांडेय, मो0 नईम खलीफा, राकेश कमलापुरी, अशोक सिंह, प्रशांत सिंह, अक्षयवर प्रसाद, सभी जिला कार्यसमिति सदस्य, सभी मण्डल अध्यक्ष, विशेष व स्थायी आमंत्रित सदस्य सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play