धुरकी धुरकी थाना अंतर्गत लिखनी धवरा उर्फ कदवा गांव निवासी 35 वर्षिय सत्येंद्र गुप्ता का बुधवार को करीब 1:00 बजे वज्रपात से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सत्येंद्र गुप्ता गांव में ही किसी काम से घर से बाहर निकला हुआ था। फिर रिमझिम बारिश होने लगा तो एक गांव के ही महुआ के पेड़ के नीचे छुप गया। उसी महुआ के पेड़ के नीचे तीन व्यक्ति और छुपे हुये थे फिर अचानक जोरदार वज्रपात हुआ जिसमें एक व्यक्ति को हृदय गति रुक जाने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि तीन व्यक्ति घायल हो गए। घायल में सत्येंद्र साह, रघुनाथ सिंह, राजेंद्र सिंह, के नाम शामिल है मृतक को स्थानीय लोगों के सहयोग से धुरकी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर दिनेश कुमार सिंह ने उसे मृत घोषित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया।
आदिम जनजाति के प्रखंड अध्यक्ष तेजू कोरवा ने जानकारी के मुताबिक बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा व थाना प्रभारी रणविजय सिंह को वज्रपात से मौत होने की जानकारी दे दिया है।