whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27268742
Loading...


पहली बरसात ने ही बिगाड़ दी सड़क की सूरत

location_on श्री बंशीधर नगर access_time 15-Jun-20, 11:47 PM visibility 668
Share



पहली बरसात ने ही बिगाड़ दी सड़क की सूरत
कीचड़ से सनी सड़क


अमरेश विश्वकर्मा check_circle
संवाददाता



श्री बंशीधर नगर : नगर पंचायत के वार्ड संख्या 16 और 17 को राष्ट्रीय राजमार्ग 75 से जोड़ने वाली सड़क में कीचड़ हो जाने से आवागमन पूर्णता बाधित हो गया था। वार्ड 16 और 17 के निवासियों ने बताया कि सोमवार की सुबह में हुई बारिश से सड़क में अत्यधिक कीचड़ हो गया, जिससे स्थिति काफी नारकीय हो गई। वाहन निकल पाना तो दूर, फिसलन और कीचड़ की अधिकता से पैदल चलना भी कठिन हो गया था। इस स्थिति का फोटो सोशल मीडिया में वायरल होने पर श्री बंशीधर नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती विजयालक्ष्मी देवी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल नगर प्रबंधक निखिल किरण,रवि कुमार और वार्ड पार्षद कामेश पासवान तथा प्रतिनिधि विजय ठाकुर के साथ वार्ड में पहुंचकर स्थिति की जानकारी लिया।
उन्होंने नगर प्रबंधक को त्वरित कार्य का आदेश देते हुए सड़क में तत्काल भस्सी और ईट डालकर मरम्मत करने एवं जून 2020 के अंत तक सड़क मापी करा कर निविदा निकालने का निर्देश दिया। नगर पंचायत अध्यक्षा द्वारा समस्या के तत्काल समाधान से लोगों में हर्ष और संतुष्टि का माहौल व्याप्त है। भारी संख्या में उपस्थित स्थानीय निवासियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष की प्रशंसा की और आभार व्यक्त किया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play