whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27240772
Loading...


अगले 6 माह के अंदर संपूर्ण गढ़वा जिले में मिलने लगेगा निर्बाध बिजली : मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 30-Sep-20, 04:50 PM visibility 670
Share



अगले 6 माह के अंदर संपूर्ण गढ़वा जिले में मिलने लगेगा निर्बाध बिजली : मिथिलेश


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : स्थानीय विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के पहल पर गढ़वा के विभिन्न गांवों के लिए पांच नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया है। बिजली विभाग के विधायक प्रतिनिधि नसीम अख्तर की देख रेख में सभी नए ट्रांसफार्मर को लगाने एवं जर्जर पोल व तार को बदलने का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। जिले में निर्बाध रूप से बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयासरत मंत्री श्री ठाकुर ने बताया कि गढ़वा प्रखंड के फरठिया पंचायत के सीदे खुर्द, बेलचांपा पंचायत के सीदे कला व नावाडीह भुइया टोली के लिए 63 - 63 केवीए, मेराल प्रखंड के पढुआ पंचायत के राजबंधा गांव के लिए 100 केवीए तथा गढ़वा शहर के सहिजना मुहल्ला स्थित हनुमान नगर के लिए 200 केवीए का नया ट्रांसफरमर उपलब्ध कराया गया है।
मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा में पर्याप्त बिजली उपलब्ध है। जिले भर में निर्बाध रूप से 24 घंटा बिजली उपलब्ध कराने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। आगामी छह माह में सभी जर्जर तार, पोल व ट्रांसफार्मर को दुरुस्त कर निर्बाध बिजली आपूर्ति प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि वे एक -एक कर गढ़वा की सारी समस्या के निदान की ईमानदार कोशिश करेंगे। उन्होंने चुनाव में जो वादा किया है तथा जनता ने उन्हें आशीर्वाद देकर जिस उम्मीद से जिताया है वह उनकी उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। गढ़वा के लोगों को पूरी तरह से बदलाव का असर महसूस होगा, यह विश्वास दिलाता हूं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play