whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28161508 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

कांडी प्रखंड अस्पताल सुविधा विहीन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर भाजपा नेता रामलला दुबे का बड़ा आरोप

location_on गढ़वा access_time 13-Apr-25, 04:12 PM visibility 439
Share



कांडी प्रखंड अस्पताल सुविधा विहीन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर भाजपा नेता रामलला दुबे का बड़ा आरोप


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड राज्य की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भाजपा नेता रामलला दुबे ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कांडी प्रखंड की दुर्दशा को उदाहरण के रूप में सामने लाते हुए कहा कि राज्य सरकार की उपेक्षा के कारण ग्रामीण इलाकों की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चौपट हो गई हैं।

प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उन्होंने बताया कि कांडी प्रखंड मुख्यालय में स्थित एकमात्र सरकारी अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है। यहां न पानी की व्यवस्था है, न शौचालय ठीक हैं, न बिजली-पंखा है और न ही सुरक्षित प्रसव जैसी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल की छत से हल्की बारिश में पानी टपकता है, खिड़की-दरवाजे टूटे हुए हैं और डेढ़ लाख की आबादी के बावजूद इसे अब तक सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) का दर्जा नहीं दिया गया है।

Advertisement

रामलला दुबे ने कहा कि कांडी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में बने उपस्वास्थ्य केंद्र केवल दिखावटी हैं। बड़े-बड़े भवन खड़े हैं लेकिन न डॉक्टर हैं, न संसाधन। ये केंद्र केवल नाम के लिए मौजूद हैं।

उन्होंने चिंता व्यक्त की कि स्वास्थ्य सेवाओं की इस बदहाली के कारण निजी अस्पताल, जांच घर, एक्सरे और अल्ट्रासाउंड सेंटर तेजी से फल-फूल रहे हैं। हाल ही में सरकारी अस्पताल के ठीक सामने एक नया अल्ट्रासाउंड सेंटर खुला है, जबकि अस्पताल में न कोई स्त्री विशेषज्ञ है और न ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा।

भाजपा नेता ने सवाल उठाया कि जब सरकारी अस्पतालों में मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं, तब निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर क्यों खोले जा रहे हैं? उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इन केंद्रों पर रिपोर्ट देखने के लिए कोई योग्य चिकित्सक तक उपलब्ध नहीं है, जिससे आम लोगों की जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

Advertisement

रामलला दुबे ने राज्य सरकार से मांग की है कि कांडी अस्पताल को सीएचसी का दर्जा देकर उसमें समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही 24 घंटे ओपीडी के लिए एक महिला चिकित्सक और एक पुरुष एमबीबीएस डॉक्टर की नियुक्ति की जाए। साथ ही प्रखंड मुख्यालय में खुले निजी जांच केंद्रों पर निगरानी रखी जाए और गैरकानूनी गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

स्वास्थ्य विभाग की इस लचर व्यवस्था को उन्होंने अत्यंत निंदनीय बताते हुए कहा कि सरकार यदि अब भी नहीं चेती, तो आने वाले समय में ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य स्थिति और भी भयावह हो जाएगी।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play