whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28157065 readers visited
Loading...

Advertisement

जीएन कॉन्वेंट स्कूल में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा access_time 06-Jun-25, 12:49 PM visibility 285
Share



जीएन कॉन्वेंट स्कूल में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : वृक्षारोपण कर छात्र-छात्राओं ने लिया प्रकृति संरक्षण का संकल्प

 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्थानीय जीएन कॉन्वेंट स्कूल में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान सह शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया और छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, कर्मचारियों एवं विद्यालय प्रबंधन के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेकर प्रकृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक एवं शिक्षाविद मदन केशरी ने कहा कि “विश्व पर्यावरण दिवस का उद्देश्य केवल पेड़ लगाना नहीं, बल्कि पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराना है।

Advertisement
पृथ्वी हमारा घर है, जहां सभी जीव-जन्तु एक-दूसरे पर निर्भर हैं। इसका संरक्षण हम सबका परम कर्तव्य है।”

उन्होंने वर्तमान समय में बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को मानवता के लिए गंभीर चिंता का विषय बताते हुए कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों और अन्य प्रदूषणकारी संसाधनों के अत्यधिक उपयोग से पृथ्वी का संतुलन बिगड़ रहा है। यदि अभी भी हमने चेतना नहीं दिखाई तो भावी पीढ़ी को इसके भयावह परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

मदन केशरी ने आंकड़ों के माध्यम से बताया कि वायु प्रदूषण के कारण हृदय संबंधी बीमारियों में तेजी से वृद्धि हो रही है, वहीं ग्लोबल वार्मिंग के कारण ग्लेशियर पिघल रहे हैं और समुद्र का जलस्तर निरंतर बढ़ रहा है।

Advertisement
उन्होंने आगाह किया कि अगर त्वरित उपाय नहीं किए गए तो कई तटीय शहरों के डूबने का खतरा मंडरा रहा है।

उन्होंने धरती को “माता के समान” बताते हुए इसके अंधाधुंध दोहन को रोकने की अपील की। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सिर्फ आवश्यक संसाधनों का ही उपयोग करें और हर व्यक्ति कम से कम एक पेड़ लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले।

कार्यक्रम में उपस्थित उप प्राचार्य बी. के. ठाकुर, शिक्षकगण कृष्णा कुमार, ऋषभ श्रीवास्तव, शैलेन्द्र उपाध्याय, काव्य केशरी, गार्ड मनती सहित कई अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण रक्षा का संकल्प दोहराया और भविष्य में इसे एक जन-आंदोलन बनाने की बात कही।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play