whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27052835
Loading...


एसडीएम के आदेश पर होटल को किया गया सील

location_on गढ़वा access_time 04-Jun-25, 07:11 PM visibility 991
Share



एसडीएम के आदेश पर होटल को किया गया सील


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : संदिग्ध गतिविधियों के चलते एक अन्य कमरे को भी किया गया सील, आगे होगी विस्तृत जांच

गढ़वा। वीरेंद्र तिवारी मार्ग स्थित जय श्री पैलेस (मैरिज हॉल) में दो दिन पूर्व अनैतिक गतिविधियों के संदेह में गढ़वा पुलिस द्वारा की गई छापेमारी के बाद बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के आदेश पर होटल परिसर को सील कर दिया गया। सीलिंग से पूर्व अधिकारियों की टीम ने एक बार पुनः पूरे परिसर का निरीक्षण किया, जिसमें और भी संदिग्ध गतिविधियों के संकेत मिले। एसडीएम ने मामले की गहन जांच के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि दो दिन पहले पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में देह व्यापार की प्रथम दृष्टया पुष्टि हुई थी, जिसके बाद गढ़वा थाना कांड संख्या 249/2025 के तहत तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी।

स्थानीय लोगों द्वारा एसडीएम से मिलकर होटल को सील किए जाने की मांग की गई थी, जिसके बाद थाना प्रभारी की रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम ने यह आदेश जारी किया।

एसडीएम के निर्देशानुसार गढ़वा प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार नरेंद्र नारायण, अंचल अधिकारी सफी आलम, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी बृज कुमार, नगर परिषद के सिटी मिशन मैनेजर कौशल ठाकुर की संयुक्त टीम ने परिसर को सील किया। इस दौरान स्वयं अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी चिरंजीवी मंडल तथा गढ़वा थाना पुलिस बल की उपस्थिति रही।

परिसर के एक अन्य हिस्से में डुप्लीकेट उत्पादों की आशंका, कमरा भी हुआ सील

सीलिंग प्रक्रिया के दौरान अधिकारियों को भूतल पर किरायेदारों की मौजूदगी का पता चला।

एक किराएदार महिला के घर के बाहर कुछ कंपनियों के डुप्लीकेट उत्पाद बनाने के कच्चे माल व पैकिंग सामग्री पाए गए। जब समीपस्थ कमरे की तलाशी ली गई तो वहां प्रथम दृष्टया डुप्लीकेट पैकिंग का मामला सामने आया। तत्क्षण अधिकारियों ने कमरे को एहतियातन सील कर दिया। मामले की जांच हेतु अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है।

अन्य अवैध होटल-मैरिज हॉल पर भी होगी कार्रवाई

एसडीएम संजय कुमार ने शहर के सभी होटल एवं मैरिज हॉल संचालकों से अपील की है कि वे नगर परिषद से विधिवत पंजीकरण कराएं तथा पर्यटन विभाग से संबद्धता सुनिश्चित करें। सभी प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाना, आगंतुकों की पहचान दर्ज करना अनिवार्य किया गया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अब शहर में संचालित सभी होटलों एवं मैरिज हॉलों की जांच की जाएगी, और नियमों के विपरीत पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।




Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play