whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26470223
Loading...


बकरीद को लेकर गढ़वा शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च

location_on गढ़वा access_time 06-Jun-25, 11:54 PM visibility 608
Share



बकरीद को लेकर गढ़वा शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सौहार्द्र के साथ मनायें पर्व, विधि व्यवस्था संधारण में प्रशासन है मुस्तैद : एसडीएम

 बकरीद पर्व के मद्देनजर गुरुवार शाम को गढ़वा शहर में प्रशासनिक सतर्कता के तहत फ्लैग मार्च निकाला गया। सदर एसडीएम संजय कुमार और एसडीपीओ नीरज कुमार के नेतृत्व में यह मार्च शहर के विभिन्न संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान प्रशिक्षु डीएसपी चिरंजीव मंडल, थाना प्रभारी सह निरीक्षक बृज कुमार, पुलिस नियंत्रण कक्ष प्रभारी संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे।

फ्लैग मार्च की शुरुआत गढ़वा थाना परिसर से हुई, जो रंका मोड़, मैन रोड, मझिआंव मोड़, उंचरी मस्जिद, रेलवे क्रॉसिंग, बस स्टैंड जैसे प्रमुख क्षेत्रों से होकर पुनः थाना परिसर में संपन्न हुआ।

मौके पर एसडीएम संजय कुमार ने गढ़वा वासियों से अपील की कि सभी लोग भाईचारे और सौहार्द्र के साथ बकरीद का पर्व मनाएं। उन्होंने कहा कि शहर की शांति और विधि व्यवस्था में खलल डालने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है और सभी संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जा चुकी है।

एसडीपीओ नीरज कुमार ने भी लोगों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी अपुष्ट सूचना को शेयर करने से बचें और पर्व को शांति एवं प्रेम के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सजग और तैयार है।

एसडीएम ने अनुमंडल क्षेत्र के सभी बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारियों को पर्व के दिन अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी सतर्कता के साथ डटे रहने का निर्देश दिया है।

साथ ही, विशेष रूप से प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को ससमय अपने कर्तव्य स्थल पर उपस्थित होकर विधि व्यवस्था को बनाए रखने को कहा गया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play