whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27276845
Loading...


श्री बंशीधर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 के खराब पड़े आधा दर्जन चापानलो को है मरम्मति का इंतजार

location_on बंशीधर नगर access_time 11-Sep-20, 06:05 PM visibility 663
Share



						श्री बंशीधर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 के खराब पड़े आधा दर्जन चापानलो को है मरम्मति का इंतजार


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 13(हेन्हों) में आधा दर्जन से अधिक चापानल विगत कई माह से खराब है। चापानल खराब रहने से नागरिको को पेय जल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।नगर पंचायत क्षेत्र के अंदर खराब पड़े चापानलों की मरम्मति की दिशा में आज तक कोई पहल नही किया गया।गर्मी के दिनों में नगर पंचायत द्वारा टैंकर से नागरिको को पेयजल की आपूर्ति किया जाता है,लेकिन पेयजल की समस्या का स्थायी निदान की दिशा में पहल नही किया जाता है। वार्ड संख्या 13 के शम्भू प्रसाद, गिरिवर राम, बिहारी राम, राकेश कमलापुरी, यमुना प्रसाद, अजय साव, रवि चंद्रवंशी सहित अन्य ने बताया कि विगत कई माह से चापानल खराब है, लेकिन कोई सुनने वाला नही है।
नगर पंचायत क्षेत्र की जनता को पानी जैसी बुनियादी सुविधा भी नही मिल पा रहा है, जिसके कारण ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने कहा कि नगर पंचायत बनने से भी कोई लाभ नही हुआ। :---कहाँ कहाँ खराब है, चापानल ----------------------------------------- नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 में सुगी साव के घर के सामने, प्राथमिक विद्यालय के निकट, महेंद्र साव के घर के सामने, विजय प्रसाद के घर के सामने, निर्मल पासवान के घर के निकट, अनिता सिंह डीलर के घर के निकट चापानल खराब है। ब्रह्म स्थान के निकट लगे चापानल से गन्दा पानी निकलता है जो पीने योग्य नही है। नगर पंचायत के नगर प्रबन्धक निखिल किरण ने बताया कि चापानल मरम्मति कराने की जिम्मेवारी नगर प्रबन्धक रवि कुमार की है। इधर नगर प्रबन्धक रवि कुमार से सम्पर्क नही हो सका।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play