whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27270235
Loading...


श्री ठाकुर अनुकूलचन्द्र जी के अनुयायियों द्वारा माघ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर किया गया सत्संग

location_on बंशीधर नगर access_time 25-Feb-24, 06:11 PM visibility 664
Share



श्री ठाकुर अनुकूलचन्द्र जी के अनुयायियों द्वारा  माघ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर  किया गया सत्संग


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : -श्री श्री ठाकुर अनुकूलचन्द्र जी के अनुयायियों द्वारा जंगीपुर ग्राम स्थित सत्संग उपासना केंद्र उर्जितपा के प्रांगण में माघ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सत्संग सह भंडारा का आयोजन किया गया. सत्संग का शुभारंभ बन्देपुरुषोतम ध्वनि,शंख ध्वनि के बीच दीप प्रज्वलित कर किया गया.इसके बाद सत्यानु शरण ग्रंथ ,नारी नीति ग्रंथ,शाश्वती ग्रंथ का पाठ व समवेत नाम जप किया गया.सत्संग में उपस्थित धृतिसुन्दर लाल,अनिता देवी,गीता देवी व निर्मला जायसवाल ने भक्ति मूलक भजन प्रस्तुत किया. इष्टचर्चा करते हुये ऋत्विक विजयनन्दन सिन्हा ने कहा कि आज माघ पूर्णिमा व संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती है,जो विभिन्न स्थानों पर बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है.लोग गंगा, यमुना,सरस्वती नदी में स्नान कर दान पुण्य करते हैं.सत्संग में सभी देवी देवता उपस्थित रहते हैं.उन्होंने संत शिरोमणि रविदास जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुये कहा कि संत व्यवहारिक होते हैं.संत रविदास द्वारा रचित"तुम चंदन हम पानी भजन को गाते हुये कहा कि ईश्वर स्वामी होते है और संत एक दास होते हैं.ईश्वर का नाम हीरा है और उस नाम को जपने से मनुष्य ईश्वर को प्राप्त कर लेता है.उन्होंने कहा कि जो मनुष्य ईश्वर के नाम पर विश्वास नही करता है,वह यमपुरी में निवास करता है.ईश्वर नाम मनुष्य को तीक्ष्ण बनाता है.कलयुग में ईश्वर नाम सर्वोपरि है.उन्होंने कहा कि वर्तमान पुरुषोत्तम श्री श्री ठाकुर जी का दीक्षा ग्रहण कर उनके द्वारा सतनाम ग्रहण करना मनुष्य का कर्तव्य है.उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर मे शाश्वती पत्रिका का पाठ होना चाहिये.सत्संग के बाद आयोजित भंडारा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया.सत्संग में ब्रजेश तिवारी,अजय दा,भागीरथी दा,शक्तिदास सिन्हा,अजय दा,गोविन्द दा,राहुल कुमार,भोला प्रसाद,राकेश कुमार,देवशरण, पप्पू,श्रीकांत,विमला देवी, बबिता सिंह,पूजा देवी,वृंदा देवी,सीमा,दीपमाला, किरण देवी,प्रभा देवी,चंचला गुप्ता,राजकुमार, विजय,श्रेया,लक्ष्य,धृतिदीप्त सहित बड़ी संख्या में सत्संगी उपस्थित थे.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play