whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27180443
Loading...


चुनाव नजदीक आ रहा है, फिलगूड करवाओ...

location_on गढ़वा access_time 12-Nov-23, 07:42 AM visibility 684
Share



चुनाव नजदीक आ रहा है, फिलगूड करवाओ...
रंग और व्यंग्य


विवेकानंद उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : नेताजी ने सोचा आमजनों का दिल बाग-बाग कर अपनी पार्टी की भविष्य सुरक्षित कर लें, लिहाजा अपने एक वफादार अधिकारी को बुलाकर बोले चुनाव नजदीक आ रहा है... हम चाहते हैं कि हमारी सरकार से आम जनता फिलगूड करे. समझाया हाथ पांव नहीं फुलाना है...बस छोटी-छोटी भीड़ हमारे मंत्रियों-विधायकों के लिए और बड़ी-बड़ी मंच हमारे लिए व्यवस्था करो. लगे हाथ हिदायत भी दे दी हाँ, ध्यान रखना भीड़ में एक भी वैसे फरियादी नहीं पहुँच पाएं, जो पिछली बार "आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार," शिविर में मिले आश्वासन से नाराज़गी प्रदर्शित कर, योजना की पोल खोल दे. वैसे भी भीड़ के लिए क्या मगजमारी करना है, सरकारी तंत्र से जुड़े आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका स्वयं सहायता समूह को कॉल कर देना है, हाजिर हो जाएंगे. पापुलैरिटी गेन करने की जितनी चिंता नेताजी की थी, उससे कहीं ज्यादा कुर्सी बचाने के लिए वफादार अधिकारी की, वैसे भी इसमें लंबा अनुभव रखने के कारण उन्हें महारत हासिल थी, क्योंकि उन्होंने ऐसे-ऐसे कई नेताओं को पहले से ही देख रखा था. अनुभव काम आया...सो उन्होंने सरकार के चार वर्ष पूरा होने पर एक बार फिर "आपकी योजना- आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम लॉन्च करने की प्रपोजल "नई बोतल में पुरानी शराब डालने" जैसी तैयार की. नेताजी को समझाया, उन्हें भा गया...फिर क्या था, तारीख भी कार्यक्रम का मुकर्रर हो गया. भला पढ़-लिखकर ऐसे ही थोड़े न नेताजी के विश्वासपात्र बनकर कुर्सी हाथिआए हुए हैं. अपना प्रेशर नीचे वाले को डालते हुए ईमेल-वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग-चिट्ठी-पत्री दौड़ा दिया. फरमान पहुंचते ही जिला से लेकर प्रखंड व पंचायत से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों की अपनी नौकरी बचाने की चिंता में हाथ-पांव फूलने लगी. कार्यक्रम की सफलता के लिए एड़ी रगड़ने लगे, तैयारियों की समीक्षा होने लगी. बात जनता तक भी पहुंच गई. चौक-चौराहा पर "सरकार आपके द्वार कार्यक्रम" की चर्चा छिड़ गई. सत्ता पक्ष कार्यक्रम को आम जनों के लिए उपयोगी बतलाकर पीठ थपथपाते थकते नहीं दिख रहे थी...विपक्षी भी सरकार को कोशने की प्रतिस्पर्धा में रम गए. चौपाल पर गरमा-गरम बहस चल रही थी...एक ने कहा चलो भाई... शायद इस बार शिविर में मेरा मोटेशन का काम हो जाएगा. दूसरे ने कहा...मुगालते में नहीं रहो, मैं पिछला मर्तबा शिविर में गया था, सब नोट किया गया...मंच से नेताजी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को ऐसा धमकाया, मानो मेरा काम बन चुका है, पर... सालों बीत गया, काम नहीं हुआ. सब ढकोसला है. तीसरे ने कहा...भीड़ जमा कर नेताओं को मंच से भाषणबाजी कराने के सिवा इस कार्यक्रम में ज्यादा कुछ नहीं होता. चौथे ने कहा...समझाया अरे भाई सबका रेट फिक्स है, जो रेट चुकाएगा, वही शिविर में बुलाकर अग्रिम पंक्ति में बैठाया जाएगा. पांचवें ने कहा...हाँ, ठीक ही कह रहे हो, बगैर नजराना पेश किए. कहीं कोई काम होता है क्या? सब का रेट फिक्स है...शहरी आवास का 25000, ग्रामीण आवास योजना का 20000, बिरसा सिंचाई कूप योजना का 10 हजार, दाखिल खारिज का 10 से 15000 मापी, लगान रसीद तथा ऑन लाईन रेकॉर्ड्स में सुधार करने से संबंधित मामले भी... क्या बगैर नजराना पेश किए हो जाएगा? हंसी तब तब आती है, जब केसीसी किसानों को देने के लिए खूब प्रचार-प्रसार होता है, पर मेरी तो एड़ी घिस गई ब्लॉक से लेकर बैंक तक का चक्कर लगाते-लगाते, सालों बीत गया पर किसान क्रेडिट कार्ड का दर्शन नहीं हो पाया. शिविर में ऐसे ही लोगों को बुलाया जाएगा, जिनसे सारा प्रक्रिया पूरी कर लिया गया हो. ऐसे ही इतना पहले सी तैयारी थोड़े न चल रही है. बात चल ही रही थी. सभी आपस में मशगूल थे. इसी बीच एक ने कहा...पहले हो या अब अधिकारी-कर्मचारी वही हैं...सिर्फ रेट का फर्क पड़ सकता है. पर, नजराना पेश किए बिना क्या, आयुष्मान कार्ड, सामुदायिक वन पट्टा, व्यक्तिगत वन पट्टा देने के अधिकार हासिल हो जाएगा? चले हैं, दरवाजे पर काम करने का दावा करने. आभ जनों की सुविधा के लिए खूब प्रखंड बनाए गए पर ,जिले के 50 फ़ीसदी प्रखंडों-अंचलों के मुख्यालयों में...अधिकारी-कर्मचारी तक नहीं रहते हैं और शिविर लगाकर काम कराने का डोंग कर रहे हैं, हिम्मत है तो, पिछले मर्तबा की शिविर में पड़े आवेदनों पर जनता का क्या-क्या कार्य संपन्न हो चुका है, पहले उसका रिपोर्ट प्रस्तुत करें, फिर "ऑन स्पॉट समाधान" का दावे करें.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play