whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27187442
Loading...


झारखंड मुक्ति मोर्चा ने शहीद निर्मल महतों के पुण्यतिथि पर दिया श्रद्धांजलि

location_on बंशीधर नगर access_time 08-Aug-23, 06:16 PM visibility 729
Share



झारखंड मुक्ति मोर्चा  ने शहीद निर्मल महतों के पुण्यतिथि पर दिया श्रद्धांजलि


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : स्थानीय जलक्रांति भवन में मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने झारखंड के वीर सपूत,झारखंड अलग राज्य के आंदोलन के प्रणेता शहीद निर्मल महतों के पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया. पुण्यतिथि समारोह का शुभारंभ शहीद निर्मल महतों के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया.इस अवसर पर झामुमो के जिला उपाध्यक्ष निर्मल पासवान ने कहा कि शहीद निर्मल महतों झारखंड के युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं. उनका जन्म 25 दिसम्बर 1950 को पूर्वी सिंहभूम के उलिहात ग्राम में हुआ था.झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष राजकिशोर महतों के निधन के बाद 1980 में इन्हें केंद्रीय अध्यक्ष बनाया गया.झारखण्ड को अलग राज्य बनाने के लिये चल रहे आंदोलन में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी.इनके आंदोलन का ही परिणाम था कि झारखंड स्वायत्त परिषद का गठन हुआ था.उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन में इनके योगदान को भुलाया नही जा सकता है.8 अगस्त को 1987 को इनकी हत्या कर दी गई.उन्होंने कहा कि झामुमो इनके सपनों को साकार करने के लिये संकल्पित है.मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य सूर्यदेव मेहता,कामता प्रसाद,प्रखंड अध्यक्ष अमर राम,प्रखंड सचिव सुरेश शुक्ल,वरिष्ठ नेता विनय ठाकुर,मुकेश कुमार सिन्हा,अमरनाथ पांडेय,नेहा कुमारी,उषा देवी,बाबूलाल दुबे,मनोज पासवान,कालीचरण गुप्ता,अमरेन्द्र पासवान,रउफ अंसारी सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play