whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27185936
Loading...


विद्या भारती मानव परिषद टीम द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर का किया गया निरीक्षण

location_on बंशीधर नगर access_time 08-Aug-23, 06:11 PM visibility 740
Share



विद्या भारती मानव परिषद टीम द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर का किया गया निरीक्षण


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : विद्या भारती मानव परिषद टीम द्वारा सरस्वती विद्या मंदिर का किया गया निरीक्षण, कहा बच्चे अच्छी शिक्षा पाकर अपने माता-पिता की सेवा करने के साथ राष्ट्र की भी सेवा करें : ओंकारनाथ सरस्वती विद्या मंदिर में मंगलवार को विद्या भारती युजनानुसार मानक परिषद टीम द्वारा विद्या मंदिर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ वंदना सभा से हुआ इस दौरान उन्होंने विद्यालय के सभी कक्षाओं में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इससे पूर्व उन्होंने वंदना सभा में भारत माता, ओम, मा शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया। जिसमें मुख्य रुप से भवनाथपुर के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार सिंह, लातेहार के वरिष्ठ आचार्य ओंकारनाथ सहाय, विद्यालय अध्यक्ष जोखू प्रसाद, विद्यालय के प्रधानाचार्य रविकांत पाठक सम्मिलित थे।
वही विद्यालय अध्यक्ष जोखू प्रसाद द्वारा अंग वस्त्र एवं रामचरितमानस लेकर अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लातेहार के वरिष्ठ आचार्य ओंकारनाथ सहाय ने कहा कि बहुत खुशी बात है कि मेरा पढ़ाया हुआ शिष्य इस विद्यालय का प्रधानाचार्य है, जो मेरे लिए बहुत ही गौरव की बात है। उन्होंने मेंढक चिकनी, खंभा प्रसंग आधारित लघु कथा से भैया बहनों को मोटिवेट किया। उन्होंने कहा कि हर समय सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। नकारात्मक सोच नहीं। वही इस दौरान डस्टबिन बनाओं प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी ग्रुप के बहन सनाया खान, प्रांजल श्रुभा, तेजस्वी प्रशांत सहाय, सनाया खान एवं परिधि को प्रशस्ति पत्र एवं मैडल देकर अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
मानक परिषद टीम द्वारा विद्यालय के शैक्षणिक निरीक्षण के क्रम में विद्यालय में कक्षा कक्ष की व्यवस्था, अध्यापन कौशल वस्तुओं का रखरखाव, संसाधनों का प्रयोग अध्यापक स्थल विद्यार्थी का वाय वातावरण के साथ संलिप्त प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय और अन्य संसाधनों की उपयोगिता का अवलोकन और मूल्यांकन किया। साथ ही छात्र-छात्राओं की संख्या और उनकी उपस्थिति आदि को लेकर जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में निरीक्षक टीम ने कहा कि विद्यालयों का उद्देश्य ऐसे भैया बहनों का निर्माण करना है, जिनका उद्देश्य राष्ट्रहित हो और बच्चे अच्छी शिक्षा पाकर अपने माता-पिता की सेवा करने के साथ-साथ राष्ट्र की भी सेवा करें। उन्होंने स्थानीय निवासियों से अपने बच्चों को सरस्वती विद्या मंदिर की शिक्षा दिलाएं जाने का आवाहन करते हुए कहा कि विद्या भारती द्वारा संचालित विद्यालय भैया बहनों की प्रतिभा को निखार कर सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक क्षेत्र में विश्व का सिरमौर बनाकर उनके उज्जवल भविष्य को सुदृढ़ करता है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play