whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27188473
Loading...


मझिआंव में चला बुलडोजर

location_on मझिआंव access_time 23-May-23, 08:13 PM visibility 743
Share



मझिआंव में चला बुलडोजर


सरिता रानी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : नगर पंचायत क्षेत्र के पुरानी अस्पताल से लेकर पुराने नगर पंचायत से आगे तक एवं ब्लॉक रोड में मंगलवार को सी ओ रामजी प्रसाद गुप्ता के द्वारा बुलडोजर चलाकर अस्थाई रूप से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान अंचल पदाधिकारी ने बताया कि अभी यातायात सुचारू रूप से चलाने को लेकर तत्काल अस्थाई रूप से अतिक्रमण हटाया गया है। वही लगभग एक दर्जन लोगों को जो पक्का मकान अतिक्रमण में आता है उसे चिन्हित करते हुए लाल माकाॅ लगाया गया है तथा जो माकाॅ लगाया गया है उसे मापी कराते हुए विस्तार से अतिक्रमण हटाने का प्रक्रिया जारी की जाएगी, जिसे अंचल अमीन को अभिलंब मापी करने का निर्देश भी दिया गया है। इसके बाद उन्होंने बताया कि अभी तत्काल अस्थाई रूप से हटाए गए अतिक्रमण के बाद स्थाई रूप से जो पूर्व में मापी कर लाल मार्का लगाया गया है जिसका खाता 208, प्लॉट नंबर 553 एवं 554 का भी अतिक्रमण एक्ट के तहत स्थाई रूप से हटाया जाएगा।
ताकि उस स्थल पर सरकारी कंप्लेस बनाया जा सके। इधर अतिक्रमण हटाने के क्रम में कई अतिक्रमणकारियों से विरोध का सामना भी करना पड़ा। परंतु अंचल पदाधिकारी तूफान की तरह अतिक्रमण को हटाते गए। हटाए गए ।अतिक्रमण पुरानी अस्पताल से लेकर मेन रोड होते हुए बकरी बाजार होकर कन्या मध्य विद्यालय के समीप तक मंगलवार को हटाया गया ।वहीं ब्लॉक रोड के तीन मुहान से लेकर पांडेय पेट्रोल पंप तक अतिक्रमण हटाया गया।इस इस दौरान तीन महान से कुछ दूरी पर अतिक्रमण हटाने के क्रम में जिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ओबीसी विभाग के मारुति नंदन सोनी ने अतिक्रमण को पूर्ण रूप से बिना माफी कराए तोड़ने पर विरोध करते हुए बुधवार को रोक दिया तथा डीसी के पास फोन लगाकर उन्होंने विरोध जताते हुए कहा कि सीओ के द्वारा मनमानी तरीके से नए नक्शा के अनुसार माफी करा रहे हैं इस पर रोक लगाया जाए।
जिस पर उपायुक्त शेखर जमुआर के द्वारा फोन के माध्यम से बताया गया कि नए नक्शे के आधार पर ही अतिक्रमण हटाया जाएगा तब जाकर मामला शांत हुआ। इस दौरान थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया ,परंतु अप्रिय घटना होते -होते बचा।पेट्रोल पंप के समीप कुछ लोगों के द्वारा सरकारी जमीन में पक्का मकान बनाए जाने के कारण उन्हें उसमें चिन्हित करते हुए उसे बाद में अतिक्रमण हटाने की बात कही। दूसरी तरफ जो बाईपास रोड में सरकारी पईन पर बनाया गया घर को भी हटाने की बात कही। इस मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार,सीआई रामरक्षा सिंह, पूर्व सीआई धन लाल उरांव, अंचल प्रधान सहायक संतोष कुमार दुबे, सहायक राहुल कुमार, वही नगर पंचायत के सिटी मैनेजर राकेश कुमार पाठक सहायक अनूप तिवारी, कनीय अभियंता प्रमोद उरांव,अमित पाठक, विकास सिंह, वहीं थाना के एसआई विकास कुमार एएसआई काजल कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play