बंशीधर नगर :
गढ़वा रोड रेलखंड पर नगर उंटारी रेलवे स्टेशन से 1 किमी दूरी पर शनिवार की अहले सुबह श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के पाल्हे काला निवासी सह जतपुरा स्कूल के शिक्षक सुनील कुमार शुक्ला कि मालगाड़ी के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के बाद आसपास के बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी नगर उंटारी स्टेशन को दी गई। वहीं स्थानीय को सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मृतक सुनील कुमार शुक्ला शनिवार को सुबह में सो कर उठने के बाद अपने खेत की तरफ घूमने गए थे। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करने के क्रम में विपरीत दिशा से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए।
जिससे उनकी घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर जैसे ही उनके घर वालों को मिली परिजनों के चितपुकार से पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक सुनील कुमार शुक्ला के एक पुत्र कि कुछ वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई थी। पुत्र के मौत हो जाने से सुनील शुक्ला काफी चिंतित और तनाव में रहते थे। कुछ दिनों से उनका मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी। वही सुनील शुक्ला के दूसरे पुत्र कि 4 दिन पूर्व शादी भी हुई थी। बता दे कि सुनील कुमार शुक्ला हंसमुख व मृदुल भाषी व्यक्ति थे। वे शिक्षक के अलावे कवि, गीतकार के साथ साथ झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ रमना के सचिव थे। उनके असामयिक निधन हो जाने से शिक्षा जगत में अपूर्णिक्षति हुई है।