whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27253052
Loading...


विधानसभा परिसर में स्व. वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण से रोकना दुर्भाग्यपूर्ण

location_on गढ़वा access_time 17-Aug-20, 08:41 PM visibility 663
Share



विधानसभा परिसर में स्व. वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण से रोकना दुर्भाग्यपूर्ण


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी जी की पुण्यतिथि के मौके पर विधानसभा परिसर में लगे उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित व माल्यार्पण करने से प्रदेश के भाजपा नेताओं को विधानसभा सभा सचिव एवं राज्य सरकार के द्वारा रोका गया। माल्यार्पण के लिए रोकना राज्य के लिये दुर्भाग्यपूर्ण है। यह अपमान भाजपा गढ़वा जिला बर्दाश्त नहीं करेंगी। उक्त बातें जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश केशरी ने सोमवार को प्रेस वार्ता में कही है। उन्होने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी झारखंड प्रदेश का जन्मदाता रहें हैं। विधानसभा परिसर में बाजपेयी जी की प्रतिमा में माल्यार्पण करने जा रहे राज्य सभा सांसद समीर उराँव, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमंत दास जी को विधानसभा सभा गेट पर ही रोक दिया गया।
राज्य सरकार गलती को स्वीकार करे और दोषियों पर कार्यवायी करे। नहीं तो भाजपा आंदोलन के लिये बाध्य होगी। इससे यह स्पष्ट पता चलता है कि हेमंत सरकार सत्ता मद में डूबी हुई है। वह मर्यादा को भूल गई है। भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी जी को अपमानित करने का काम किया गया है। उन्होने कहा है कि स्वर्गीय बाजपेयी जी राज्य की जनता के हृदय में राज करते हैं। झारखंड की जनता अपना मसीहा मानती है। परिवारवाद में डूबे झारखंड सरकार को महापुरुष भी याद नहीं आ रहे हैं। विधानसभा परिसर में जो भी प्रतिमा लगी हैं उनका सम्मान करना विधानसभा की जिम्मेवारी है। दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी जी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित नहीं की गई।
जबकि भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण को लेकर विधानसभा के सचिव से फोन पर अनुमति भी मांगी थी लेकिन अनुमति नहीं दी गई। यह प्रकरण सचिव जैसे जिम्मेवार पदाधिकारी की सोच और क्षमता को कटघरे में खड़ा कर दिया है। ऐसे गैर जिम्मेवार पदाधिकारी पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। प्रेस वार्ता में पूर्व मंडल अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य रुपनिरंजन सिन्हा, विजय केशरी जी उपस्थित थे ।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play