whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27222456
Loading...


दिव्यांग पेंशन के लिए 8 माह से दर-दर की ठोकरें खा रही है महिला

location_on भवनाथपुर access_time 07-Aug-20, 06:54 PM visibility 767
Share



दिव्यांग पेंशन के लिए 8 माह से दर-दर की ठोकरें खा रही है महिला


पूनम चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : भवनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के सिंदुरिया पँचायत की दिव्यांग महिला गीता देवी 35 वर्ष विगत आठ माह से पेंशन के लिए पँचायत भवन से लेकर प्रखंड कार्यालय का चक्कर काट रही है। परंतु आठ माह बीतने के बावजूद महिला का फरियाद सुनने वाला कोई नहीं। इस कोरोना जैसी महामारी व लॉक डाउन में अपने 70 वर्षीय वृद्ध मां मीना देवी के पेंशन के पैसे से अपना गुजारा कर रही है। गीता को सड़क पर अपने वृद्ध माँ मीना देवी को ट्राई सायकिल पर बैठा कर चलते देख सहसा ही किसी का दिल द्रवित हो जाए पर सरकारी बाबुओं को क्या? आठ माह में भी उक्त दिव्यांग का पेंशन चालू नहीं हो सका। गीता ने बताया कि पूर्व में 600 रु पेंशन मिलता था परंतु जबसे सरकार के द्वारा 1000 रु पेंशन लागू हुआ है उसी समय से मेरा पेंशन बन्द हो गया।
जिसको लेकर सभी तरह के दस्तावेज हमने पँचायत व प्रखंड कार्यालय में जमा किया परंतु आज तक कार्य नहीं हुआ। शुक्रवार को गीता को पूर्व बीडीओ उमेश मंडल का स्थानांतरण का पता चला तो अपने कार्य के बारे में पूछने अपने बूढ़ी मां को सिंदुरिया से पांच किलोमीटर दूर ट्राई साइकिल पर बैठा कर लाई थी। परंतु उसे निराश ही हाथ लगा। क्योंकि पूर्व के बीडीओ की विदाई समारोह की तैयारी चल रही थी तो वर्तमान बीडीओ रविन्द्र कुमार अपने सभी कार्य का पदभार में व्यस्त थे। गीता ने बताया कि मेरी शादी मझिआंव थाना क्षेत्र में मुखलाल राम से हुई है परंतु पूर्व से ही अपने वृद्ध मां के साथ सिंदुरिया मैके में ही रहती हूं। गीता को अपने मां के कार्य मे हांथ बटाते ट्राई सायकल पर चलते लोग सहसा ही कहते है कि दिव्यांग बेटी हो कर भी एक बेटा के तरह अपने मां की अरमानों को पूरा कर रही है, पर सरकारी बाबुओं का उस दिव्यांग महिला पर तनिक भी तरस नहीं आ रहा है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play