whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27269385
Loading...


झारखंड प्रारंभिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों के साथ भेदभाव पर जताया खेद

location_on गढ़वा access_time 02-Aug-20, 06:16 PM visibility 660
Share



झारखंड प्रारंभिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों के साथ  भेदभाव पर जताया खेद


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड प्रारंभिक शिक्षक संघ, गढ़वा जिला इकाई की ऑनलाइन बैठक, मीट एप पर आयोजित की गई । बैठक में सर्वसम्मति से 2015 - 16 में नियुक्त हुए शिक्षकों के साथ कार्यालय द्वारा भेदभाव किए जाने पर खेद जताया गया । बैठक में 2015 16 में नियुक्त हुए शिक्षकों का 5 वर्ष बाद भी अभी तक सेवा संपुष्टि नहीं नहीं किए जाने को लेकर, नाराजगी व्यक्त करते हुए दुर्भाग्यपूर्ण बताया गया। साथ ही राज्य द्वारा सभी शिक्षकों की सेवा संपुष्टि करने के आदेश के बावजूद गढ़वा डीएसई द्वारा सेवा संपुष्टि करने को लेकर गंभीरता नहीं दिखाए जाने का आरोप लगाया गया। बैठक के दौरान शिक्षक नेताओं ने कहा कि सत्यापन के लिए शिक्षकों से ड्राफ्ट पोस्टल आर्डर लिया गया था, ससमय सत्यापन की समुचित प्रक्रिया नहीं अपनाए जाने के कारण ड्राफ्ट/पोस्टल ऑर्डर रद्दी हो गया।
नुकसान शिक्षकों का हुआ जिसकी चिंता किसी को नहीं हुई। पुनः 2019 में दुबारा शिक्षकों ने प्रमाण पत्र के सत्यापन हेतु समुचित राशि डीएसई कार्यालय को उपलब्ध कराइ गरी थी बावजूद शिक्षकों का सेवा संपुष्टि लंबित है जिससे शिक्षकों का अंतर जिला स्थानांतरण का प्रस्ताव एवं निदेशालय से मिलने वाला गृह निर्माण ऋण का प्रस्ताव जैसे कार्य नहीं हो पा रहा है । बैठक में उपस्थित शिक्षक नेताओं ने कहा कि समुचित निदान नहीं हो पाने से मजबूर होकर झारखंड प्रारंभिक शिक्षक संघ की प्रदेश इकाई द्वारा राज्य भर में ऑनलाइन आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया। आंदोलन के प्रथम चरण में 28 एवं 29 जुलाई को राज्य भर से लगभग 5000 शिक्षकों ने ट्विटर पर ट्वीट कर शिक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री से सेवा संपुष्टि करने एवं अंतर जिला स्थानांतरण करने की मांग की ।
इसमें गढ़वा जिले से लगभग 200 शिक्षकों ने भाग लिया । अब आंदोलन के दूसरे चरण में 4 एवं 5 अगस्त को फेसबुक के जरिए सेवा संपुष्टि करने एवं अंतर जिला स्थानांतरण करने की मांग शिक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री से करने का कार्यक्रम निर्धारित है। जिसे सफल करने के लिए झारखंड प्रारंभिक शिक्षक संघ के, गढ़वा जिला इकाई द्वारा, जिला भर के सभी शिक्षकों से इस आंदोलन में भाग लेने की अपील किया गया। साथ ही चेतावनी दिया गया है कि पुनः जिला शिक्षा अधीक्षक, गढ़वा एवं उपायुक्त गढ़वा को अवगत कराया जाएगा, इसके बाद भी यदि सेवा संपुष्टि नहीं की जाती है तो, गढ़वा जिला के सभी शिक्षक कोरॉना संक्रमण काल में भी सड़क पर उतर कर आंदोलन करने को विवश होंगे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play