whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27150517
Loading...


श्री कृष्ण गौशाला समिति के चुनाव की तिथि घोषित नहीं होने पर 2 अप्रैल से आमरण अनशन की, दी चेतावनी

location_on गढ़वा access_time 22-Mar-21, 11:04 AM visibility 666
Share



श्री कृष्ण गौशाला समिति के चुनाव की तिथि घोषित नहीं होने पर 2 अप्रैल से आमरण अनशन की, दी चेतावनी


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिला धर्म रक्षा वाहिनी के प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक बैठक रविवार की रात्रि जिला कार्यालय (जवाहर भोजनालय के पीछे) में धर्म रक्षा वाहिनी के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार दीपक की अध्यक्षता में हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष रमेश कुमार दीपक ने कहा कि 20 फ़रवरी 2021 को जिला समाहरणालय के समक्ष धर्म रक्षा वाहिनी द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में दिया गया। उस धरना की समीक्षा की गई, एवं धरना के बाद की स्थिति पर चर्चा हुई। बैठक में धरना के एक माह बाद भी कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर चिंता व्यक्त की गई तथा निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किये गए। जिसमें स्थानीय विधायक मिथिलेश ठाकुर द्वारा नगवां चाहरदिवारियुक्त कब्रिस्तान में 23 लाख नव हजार ₹ विकास के नाम पर देना इस कोरोनाकाल में सरकारी पैसे का दुरूपयोग है, इसप र बैठक में चिंता व्यक्त की गई।
स्थानीय विधायक मिथिलेश ठाकुर द्वारा विधान सभा चुनाव के दो दिन पूर्व प्रमोद संस्कृत पाठशाला के जीर्णोद्धार का वादा किया था, जिसपर अब वे मौन हैं। बैठक में इसकी तीखी भर्त्सना की गई। बैठक में वर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा गोशाला समिति का चुनाव नहीं करने और टाल मटोल करने की बात उठाई गई। श्री कृष्ण गोशाला चुनाव समिति द्वारा गोशाला के सदस्यों की बैठक नहीं बुलाने एवं शिथिल हो जाने पर भी चिंता व्यक्त की गई तथा इसमें षड्यंत्र की आशंका जताई गई। जबकि बैठक के अंत में निर्णय लिया गया की यदि जल्द ही अनुमंडल पदाधिकारी, गढ़वा और चुनाव संचालन समिति द्वारा श्री कृष्ण गोशाला समिति के चुनाव की तिथि घोषित नहीं की जाती है तो, वैसी स्थिति में धर्म रक्षा वाहिनी द्वारा 02 अप्रैल 2021 दिन शुक्रवार से जिला समहरणालय के सामने अनिश्चितकालीन आमरण अनशन किया जायेगा जब तक मांगें पूरी नही होगी।
बैठक का संचालन जिला सचिव संतोष कुमार सिंह ने की। बैठक में मुख्य रूप से मृत्युंजय शौंडिक, प्रवीण जायसवाल, महेंद्र राम, सुरेश अग्रवाल, राम नारायण मेहता, शुभम कुमार, विशाल श्रीवास्तव, भोला गुप्ता, प्रदीप मेहता, अजय पासवान, गाँधी पासवान, शंकर मालाकार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play