मेराल : बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रत्याशी वीरेंद्र साव सहित छह लोगों पर मेराल बस स्टैंड चौक के डंडई रोड स्थित चरका पत्थर मोहल्ला में पिछले वर्ष अवैध रूप से सरकारी भूमि पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा लगाने के आरोप में मेराल अंचल अधिकारी द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया था। इस केस में पूर्व प्रत्याशी बीएसपी वीरेंद्र साव, रामकेश राम, शिव कुमार राम, रविंद्र कुमार राम, भोला राम, यमुना प्रसाद रवि आदि का नाम शामिल है।
सभी लोगों ने कोर्ट से शुक्रवार को राहत मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि हम सभी पर किए गए मुकदमे उच्च न्यायालय के आदेश पर सीजीएम गढ़वा व्यवहार न्यायालय के द्वारा बेल दे दिया है। साथ ही कहा कि हम लोगों को न्यायालय पर पूरा विश्वास था।
उसी का परिणाम है कि आज शुक्रवार को हम लोगों को न्याय मिला और इस केस का फैसला आगे भी हम लोगों के पक्ष में होगा। इस केस को वकील ललित पांडे देख रहे थे। उन्होंने कहा कि झूठे मुकदमे कर लोगों को फंसाया गया था। इधर वीरेंद्र साव ने न्यायालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाना अगर गलत है, तो यह गलती बसपा बार-बार करना पसंद करेगी और हजारों मुकदमे लड़ने और जेल जाने को तैयार रहेगी।
ज्ञात हो मेराल अंचल अधिकारी के द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर के मेराल के चरका पत्थर मोहल्ला में अवैध रूप से सरकारी भूमि पर प्रतिमा लगाने का आरोप बहुजन समाज पार्टी के ऊपर मुकदमा दर्ज कराया गया था। 19 मार्च शुक्रवार को सभी आरोपियों को सीजीएम गढ़वा व्यवहार न्यायालय के द्वारा बेल दे दिया गया।
आरोपी बनाए गए बहुजन समाज पार्टी के लोगों ने फेल होने पर हर्ष हर्ष व्यक्त करते हुए खुशी का इजहार किया। साथ ही न्यायालय पर विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि न्यायालय पर हम लोग को पूरा भरोसा था और आगे भी इस मुद्दे पर हम लोगों के पक्ष में न्यायालय द्वारा पक्ष फैसला मिलेगा।