whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28172877 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

छठ पूजा पर कोरोना के नाम पर सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध को अब तक नहीं हटाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण

location_on गढ़वा access_time 17-Nov-20, 03:16 PM visibility 699
Share



छठ पूजा पर कोरोना के नाम पर सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध को अब तक नहीं हटाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण


विवेकानंद उपाध्याय check_circle
चैनल हेड, नूतन टीवी



गढ़वा : झारखंड सरकार द्वारा छठ त्यौहार को लेकर सार्वजनिक स्थलों जलाशयों पर प्रतिबंध लगाए जाने को तुगलकी फरमान माना जा रहा है। इसे लेकर कई संगठनों ने भारी विरोध जताया है। यहां तक कि सरकार के अंदर खाने से भी इस तुगलकी फरमान को वापस लेने की मांग उठ रही है। बावजूद हेमंत सरकार को लोक आस्था से जुड़े इस त्यौहार को लेकर जारी किए गए प्रतिबंध पर अब तक पुनर्विचार नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। माना कि कोरोना को लेकर सरकार का गाइडलाइन आम लोगों की जीवन रक्षा के लिए निहायत ही जरूरी है। मगर सरकार ने इस मामले में पूरी तरह से लापरवाही दिखाते हुए शुरुआती दौर में पहल नहीं की और अब जब लोगों ने पूर्व के वर्षो की भांति छठ घाटों को सजा दिया, साफ सफाई कर दी, उनकी पूरी आस्था जलाशयों सार्वजनिक स्थलों से जुड़ गया तो सरकार ने आनन-फानन में सार्वजनिक स्थलों पर छठ पूजा की मनाही का फरमान जारी कर दिया, जो निश्चित रूप से तुगलकी फरमान की ही श्रेणी में लाया जा सकता है।
Advertisement
क्योंकि सरकार को यदि छठ पूजा में होने वाली भीड़ को लेकर इतनी ही चिंता थी तो पहले ही दुर्गा पूजा एवं दूसरे त्योहारों की तरह सरकार को सजग रहनी चाहिए थी। मगर सरकार ने ऐसा नहीं किया। बल्कि छठ पूजा से कुछ दिन पूर्व अचानक इस तरह के प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। इसे लेकर सरकार के अंदर खाने से भी विरोध के स्वर उठने लगे हैं। स्वयं झामुमो के बड़े नेता विनोद पांडेय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर इस पर पुनर्विचार करने की मांग किया है। भाजपा, आजसू जैसे कई राजनीतिक संगठनों के साथ-साथ छठ पूजा से जुड़े तमाम समितियों ने सरकार को इस तुगलकी फरमान को वापस लेने की मांग किया है।बावजूद सरकार अभी तक कान में तेल डालकर बैठी हुई है। जबकि कल से छठ पूजा शुरू हो रहा है और इसे लेकर श्रद्धालुओं के बीच संसय बरकरार है।
Advertisement
ऐसे में सरकार के द्वारा लोगों की आस्था से जुड़े इस मामले को कोरोना के नाम पर यूं ही छोड़ देना आश्चर्य का विषय है। विशेषकर हेमंत सोरेन से ऐसी उम्मीद नहीं थी। माना यह जा रहा था कि झामुमो की ओर से भी इसके विरोध में सवाल उठने से हेमंत सोरेन इस पर जल्द ही पुनर्विचार करेंगे मगर अभी तक सरकार की ओर से छठ त्यौहार को सार्वजनिक स्थलों पर न मनाकर अपने अपने घरों में ही मनाने का जारी किया गया फरमान वापस नहीं लिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को समय रहते इस पर फैसला लेने की जरूरत है साथ ही इस बात का भी ख्याल रखने की जरूरत है कि झारखंड के कोने कोने में मनाए जाने वाले इस त्यौहार को लेकर लोगों ने जिस तरह से तैयारी कर ली है तथा उनकी आस्था जुड़ी हुई है, यहां तक कि सरकार के संस्थानों द्वारा भी छठ पूजा की तैयारी में सहयोग किया गया है।
Advertisement
लिहाजा सरकार को इस पर गंभीरता पूर्वक विचार जल्द करनी चाहिए। यदि सार्वजनिक स्थलों पर प्रतिबंध ही लगाना था तो सरकार के अधिकारी भी छठ घाटों को साफ-सफाई से लेकर सजाने के काम में सहयोग में क्यों जुटे थे? इन तमाम पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द तुगलकी फरमान वापस किए जाने की आवश्यकता है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play