whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27266927
Loading...


प्रधान मंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 10 गांवों में हुई ग्राम सभा

location_on बंशीधर नगर access_time 02-Oct-20, 05:59 PM visibility 666
Share



प्रधान मंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 10 गांवों में हुई ग्राम सभा


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित प्रखण्ड के 10 गांवों में गांधी जयंती के अवसर पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। प्रखण्ड के सिंहपुर ग्राम स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में ग्राम पंचायत की मुखिया संगीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी रविशंकर सिंह की उपस्थिति में ग्राम सभा आयोजित किया गया। ग्रामसभा में उपस्थित ग्रामीणों को इस योजना के सम्बंध में जानकारी बीपीओ रविशंकर सिंह ने विस्तार से दिया। इसके बाद प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत ग्राम स्तरीय अभी शरण समिति का गठन किया गया। समिति में ग्राम पंचायत की मुखिया संगीता श्रीवास्तव को अध्यक्ष, बीडीसी जितनी देवी, वार्ड सदस्य संगीता देवी, शिक्षक बिनोद ठाकुर, आंगनबाड़ी सेविका बबिता देवी, ए एन एम मायावती देवी, रोजगार सेवक रीना कुमारी, स्वयंसेवक विपिन कुमार, स्वास्थ्य सहिया, सुभाष राम, देवन्ती देवी को सदस्य बनाया गया।
ग्राम सभा मे सेवानिवृत शिक्षक अर्जुन राम, गणेश राम, दानी बैठा, मनोज बैठा, राम मिलन पासवान, सोनू कुमार, विश्वनाथ ठाकुर, उदय कुमार ठाकुर, भोला ठाकुर, गणेश राम, अवधेश पासवान, देवन्ती देवी, विमला देवी, शिवजन्म राम, बाबूलाल राम, राजेश मेहता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। इधर प्रखण्ड के सलसला दी, कोल्हुआ, बारो डीह, सरहस्ताल खुर्द, सनपुरा, कोरेया, भैस बेडवा, जमुई, हुलहुला कला ग्राम में भी ग्रामसभा का आयोजन किया गया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play