whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28163408 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

14 बहु ग्रामीण पाइप जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा बैठक में अगस्त तक जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश

location_on गढ़वा access_time 27-Jun-24, 04:51 PM visibility 695
Share



14 बहु ग्रामीण पाइप जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा बैठक में अगस्त तक जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जल जीवन मिशन के तहत चल रही 14 बहु ग्रामीण पाइप जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा बैठक उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभागार में संपन्न हुई। बैठक में योजनाओं की बारी-बारी से समीक्षा की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए। हेताड़ कला-बेता योजना में चार टंकियां तैयार हैं और पाइप लाइन में कुछ समस्याएं हैं। संवेदक ने अगस्त 2024 तक जलापूर्ति शुरू करने की बात कही। आदर-बरडीहा योजना में पाइप लाइन के लिए स्थान न होने और फॉरेस्ट क्लीयरेंस की समस्या के चलते कार्य में विलंब हो रहा है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अगस्त तक इस योजना को पूरा कर जलापूर्ति चालू की जाए। गोदरमाना योजना लगभग पूर्ण है और अगस्त में चालू होने की संभावना है।
Advertisement
ओखरगाड़ा-चेचरिया योजना के संवेदक अनुपस्थित थे, जिसके कारण नाराज उपायुक्त ने उन्हें काली सूची में डालने के निर्देश दिए। रामपुर-तडहे और जनेवा-करचाली योजनाओं की प्रगति अच्छी रही और अगस्त तक इन्हें पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। सगमा योजना के सभी घटकों पर कार्य चल रहा है और समय से पहले पूरा करने का निर्देश दिया गया। कांडी योजना में भूमि विवाद सुलझने के बाद दिसंबर 2024 तक पूर्ण होने की संभावना है। रानाडीह-खुटहेरिया योजना सितंबर 2024 तक पूर्ण होगी। चामा-करकोमा योजना में भूमि विवाद के कारण एक ईएसआर का कार्य रुका हुआ है, जिसे जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए। नगर उंटारी योजना की प्रगति ठीक है और समय सीमा के अंदर पूर्ण होगी।
Advertisement
मोरबे योजना के संवेदक अनुपस्थित पाए गए और उन्हें 15 दिन में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। मेराल-रमना योजना में एनएचएआई की ओर से समस्या है, जिसे आपसी समन्वय से सुलझाने के निर्देश दिए गए। बैठक में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार, शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के सहायक अभियंता, कनीय अभियंता एवं संबंधित योजनाओं के संवेदक और उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play