whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27222224
Loading...


पलामू प्रमंडल के चर्चित हस्ती मनातू मौआर का 96 वर्ष में निधन

location_on पलामू access_time 05-Sep-20, 06:21 PM visibility 733
Share



पलामू प्रमंडल के चर्चित हस्ती मनातू मौआर का 96 वर्ष में निधन


जलेश शर्मा check_circle
संवाददाता



पलामू : पलामू प्रमंडल के चर्चित हस्ती मनातू मौआर नहीं रहे मनातू मौआर जगदीश्वरजित सिंह का 96 वर्ष की आयु में आज तड़के उनके पैतृक आवास मनातू में निधन हो गया। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए है।उनके 7 लड़का (जिनमे एक कि मृत्यु)एवम 6 लड़की एवम नाती पोतों का भरा पूरा परिवार छोड़ गये है।वे जीवन का अधिकांश हिस्सा मनातू में ही बिताया और जीवन का अंतिम सांस भी मनातू में ही लिया। 80 के दशक में मनातू मौआर तब चर्चा में आए जब पलामू के तत्कालीन एसपी कुणाल उनके घर पहुंचे थे। बताया जाता है कि कुणाल ने बियाबान जंगल में मनातू मौआर का साम्राज्य देखा तो वे सन्न रह गए थे। एक अनबुझ पहेली की तरह मनातू मौआर की जीवन शैली पलामू के लोगों के जुबान पर हुआ करती थी।
कहा तो यहां तक जाता था कि उन्होंने शेर पाल रखा था। पलामू तो क्या देश के दूसरे इलाके में भी इन्हें पलामू के मौआर के नाम से जाना जाता था। उनके निधन से पलामू में एक युग का अंत हो गया। वे बहुत ही स्वाभिमानी थे और अपने शर्तो पर जीवन जिया। मौत भी उनकी उसी तरह हुयी।वे जीवन के अंत तक कभी किसी के आगे नही झुके। वे अपने क्षेत्र में, समाज में काफी लोकप्रिय थे। उनकी अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा थी। वे सैकड़ो लोगो को अपनी जमीन में बसाया। यही कारण रहा कि मनातू जैसे घोर नक्सलग्रस्त इलाका में भी उन पर किसी तरह का आंच नहीं आया। वे चरित्र और संस्कार के धनी थे। उनका ससुराल कोडरमा जिला के मसनोदिह के एक प्रतिष्ठित परिवार में था। उन लोगों का माइका(अबरख)का बड़ा कारोबार था।
उनका परिवार आज भी खेती गृहस्थी से जुड़ा है। मौआर साहब के बारे में लोग भले ही अपने अपने दृष्टिकोण से जानने का प्रयास किया है लेकिन वे एक सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। गरीबों का सेवा करना ही उनका स्वभाव था। मनातू मौआर आज भले ही हम सबो के बीच नहीं रहे, लेकिन उनका कृति हमेशा हमसबों के बीच रहेगा। वे अपने जीवन मे किवदंती की तरह रहे।उनके शव यात्रा में सैकड़ो लोग शामिल रहे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play