whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27173487
Loading...


जायट्सग्रुप ऑफ गढ़वा द्वारा बिरबंधा के उरांव टोला में वितरित किया गया मच्छरदानी

location_on गढ़वा access_time 23-Jul-23, 03:19 PM visibility 662
Share



जायट्सग्रुप ऑफ गढ़वा द्वारा बिरबंधा के उरांव टोला में वितरित किया गया मच्छरदानी


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा द्वारा अध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बरसात में मच्छर जनित रोग से बचने के लिये सुदूरवर्ती ग्राम बीरबंधा के उरांव टोला गावँ के प्रत्येक घर में एक- एक मछड़दानी वितरण किया गया । जायन्ट्स के स्पेशल कमेटी के पूर्व सदस्य विजय कुमार केशरी ,फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष एम पी केसरी , फेडरेशन सचिव नंदकुमार गुप्ता, ग्रुप के अध्यक्ष कमलेश गुप्ता, सचिव चंद्रभूषण सिन्हा आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।इस अवसर पर पदाधिकारियों ने मच्छर के प्रकोप को रोकने के लिये लोगों को मच्छरदानी लगा कर सोने को कहा ताकि मच्छर से बचाव किया जा सके, साथ ही बरसात में घर के आसपास के गड्ढे एवं कूलर में पानी को जमा नहीं होने दें, नहीं तो उसमें पलने वाले मच्छर के काटने से मलेरिया, डेंगू, आदि बिमारी का खतरा रहता है ,उसके प्रति जागरूक रहें।
दिन में पूरी बांह का पूरे शरीर को ढंक कर कपड़ा पहने क्योंकि दिन में भी मच्छर के काटने से चिकनगुनिया जैसी खतरनाक बीमारी होती है। बरसात में होने वाली बीमारियों से बचने के लिये पानी उबाल कर पीने,बासी एवं ठंडा खाना नहीं खाने की सलाह दी गई।साथ ही इस बारिश के सीजन में अधिक से अधिक पेड़ भी लगाने को कहा गया ताकि पर्यावरण सुधर सके। ग्रुप के सचिव चंद्रभूषण सिन्हा ने बताया कि पूरे साल जायन्ट्स जरूरतमंदों की सेवा, समाज को जागरूक करने को लेकर तरह -तरह के कार्यक्रम किये जाते हैं। इस मौके पर ग्रुप के सदस्य सुनील अग्रवाल, रविन्द्र केशरी, मनदीप सोनी,मीडिया प्रभारी मोजिबुद्दीन खान,चंदन चंद्रवंशी, मनोज केशरी हिंदुस्तान सेनेटरी आदि उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play