गढ़वा :
भीषण गर्मी को देखते हुए जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली के तत्वाधान में दिनांक 26 अप्रैल 2022 दिन मंगलवार को ग्रुप अध्यक्ष ऋतु जायसवाल की अध्यक्षता में गढ़वा मेन रोड स्थित डॉ० एस कुमार क्लिनिक के पास शकुन्तला देवी के हाथों पनशाला का उद्घाटन कराया गया।
तत्पश्चात जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली के पदधिकारी एवं सदस्यों ने राहगीरों को मिष्ठान खिलाकर शीतल जल पिलाया। मौके पर उपस्थित पदधिकारियों ने कहा कि राहगीरों एवं जरूरतमंदों को पानी पिलाना पुण्य का काम है। साथ ही जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली की तरफ से आम लोगो से अपील की गई कि आमलोगों के लिए पीने का पानी के अलावा अपने-अपने छतों पर या खुले स्थान में पशु पक्षियों के लिए बर्तन में पानी अवश्य रखें ताकि पशु पक्षी भी इस भीषण गर्मी में प्यास बुझा सकें।
मौके पर जायन्ट्स सहेली के पूर्व अध्यक्ष सर्व रिता केशरी, लता गुप्ता, माला केशरी, गायत्री गुप्ता, सिमा केशरी, सुनीता केशरी, उपाध्यक्ष रीना अग्रवाल, संध्या केशरी, प्रशाशनिक निदेशक रंजना जायसवाल, कंचन कुमारी, चांदनी केशरी, रीमा देवी, पल्लवी पुंज जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, फेडरेशन 8 के पदाधिकारी डॉ आशीष गुप्ता, जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के मेडिकल ऑफिसर डॉ वीरेन्द्र कुमार, मुकेश ठाकुर आदि लोग उपस्थित थे।