place Current Pin : 822114
Loading...

पति-पत्नी समेत तीन की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत, चार गंभीर रूप से झुलसे

Copied Content : No Earning

location_on चुटे, गोमिया access_time 20-May-21, 09:49 PM

👁 298 | toll 0



1 N/A star
Public

रिपोर्ट- निखिल कुमार पेटरवार। बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के चुट्‌टे पंचायत स्थित दंडरा गांव के चौआटांड के रहने वाले तीन लोगों की गुरुवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। ये मजदूर चौआटांड़ के पास ही गालोहरि जंगल में लगे आम बगीचा में मनरेगा के कुआं में काम कर रहे थे। घटना दोपहर 2.30 बजे की है। कुआं में काम कर रहे चौआटांड़ के तुलसी महतो (55) और उनकी पत्नी पुनकी देवी (45) और कौशल्या देवी (50) की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि विशेश्वर महतो (35), महेश महतो (25), दंडरा के रहने वाले विशुन सिंह (55) और लालमन सिंह (50) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतकों के साथ सभी घायलों को इलाज के लिए ग्रामीण गाेमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर सभी घायलों का इलाज शुरू कर दिया गया है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही विधायक डॉ. लंबोदर महतो, गोमिया बीडीओ कपिल कुमार अस्पताल पहुंच कर मृतकों के परिजनों को सरकारी मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं, पूर्व विधायक माधवलाल सिंह ने हादसे में घायलों के इलाज को लेकर पहल की। बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे बने झोपड़ी में घुस गए थे सभी ग्रामीणों के अनुसार मनरेगा के तहत मृतका पुनकी देवी के नाम प्रखंड से कुआं आवंटित है। उसी कुआं में तुलसी महतो अपनी पत्नी सहित 7 लोगों के साथ काम कर रहे थे। इस बीच दोपहर में अचानक मौसम बिगड़ने लगा, तो वे लोग काम को समेट कर वहां से चौआटांड़ निकलने की तैयारी करने लगे, लेकिन बारिश से बचने के लिए कुआं के पास बने पेड़ के नीचे झोपड़ी में सभी घुस गए। तब तक आसमानी बिजली उन सभी पर कहर बनकर गिरी। जिसमें सभी लोग बेहोश हो गए। पंसस राजू के माता-पिता और घायल दिनेश की मां की हुई मौत हादसे में चुट्‌टे पंचायत के पंचायत समिति सदस्य राजू महतो की माता पुनकी देवी और पिता तुलसी महतो की मौत हो गई, जबकि कुआं में काम कर रहे घायल मजदूर महेश महतो की मां कौशल्या देवी की जान चली गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। एक ही घर के दो लोगों की मौत से पूरे परिवार में कोहराम में मच गया है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजनों के साथ घायलों के परिजन गोमिया अस्पताल पहुंचे।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play