place Current Pin : 822114
Loading...


स्वांग हवाई अड्डा में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का कंकाल रूपी शव, क्षत-विक्षत हालत में होने से नहीं हुई शिनाख्त

location_on Gomia access_time 17-Nov-22, 09:45 AM

👁 4112 | toll 2300



Bokaro Status check_circle 1.5 star
Public

गोमिया। गोमिया थाना अंतर्गत स्वांग हवाई अड्डा के किनारे घने जंगल में गुरुवार को किसी अज्ञात व्यक्ति का कंकाल रूपी शव पेड़ से लटकाता पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। जानकारी के अनुसार कुछ बच्चे मोर्निंग वॉक में पहुंचे थे, दातुन तोड़ने के लिए ज्यों ही जंगल की ओर गए सड़ा-गला शव पेड़ से टंगा पाया। जिसकी सूचना स्वांग दक्षिणी पंचायत के पूर्व मुखिया धनंजय सिंह को दिया। मुखिया ने तुरंत इसकी जानकारी ग्रामीणों व गोमिया थाना प्रभारी राजेश रंजन को दी। मौके पर पहुंची गोमिया थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। लाश को गले से रस्सी बांधकर पेड़ से लटकाया हुआ था, लेकिन मृतक के कंकाल रूपी पैर नीचे ज़मीन पर अटके हुए हैं। मृतक के शव को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे किसी ने उसकी हत्या कर यहां पेड़ से बांध दिया हो। बहरहाल उक्त व्यक्ति की मौत कैसे हुई यह पुलिस की जांच के बाद ही तय हो पाएगा। थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि अज्ञात शव का पहचान नहीं हो सका है मामला हत्या या आत्महत्या से जुड़ा हो सकता है। सभी एंगल से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play