place Current Pin : 822114
Loading...


उपेल अस्पताल के निकट में सड़क पर जलजमाव, कष्टदायक हुआ आवागमन

location_on Petarwar access_time 25-Aug-22, 06:56 AM

👁 383 | toll 115



1 N/A star
Public

पेटरवार। बोकारो जिले के पेटरवार- गोला मुख्य मार्ग पर स्तिथ उपेल अस्पताल की निकट में मार्ग के बीच जलजमाव की समस्या न सिर्फ आवागमन को कष्टदायक बनाए हुए है, बल्कि दुर्घटना को भी दावत दे रही है। बोकारो से रांची जाने वाला यह राज्य मार्ग नेशनल हाइवे के रूप में प्रस्तावित है। इसके बाद भी इसका कोई सुधि नहीं ले रहा है। ऐसे में सड़को पर पैदल चलना मुश्किल हो गया हैं। बगल से निकलने वाला चार पहिया या दो पहिया वाहनों से छींटे भी पड़ जाते हैं। हल्की बारिश में यहां तालाब जैसा नजारा दिखाई देने लगा है। जलनिकासी की नहीं है व्यवस्था : थोड़ी सी बारिश के लिए जलनिकासी व्यवस्था नही बनाया गया है। पेटरवार में ड्रेनेज सिस्टम नहीं बनने के कारण नाला में जलभराव की स्थिति बनी रहती है. जो बारिश के बाद सड़क के गंदगी के साथ मिल कर तैरने लगती है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play