कोडरमा गिरिडीह रोड मे पंचगाँवा मोड़ के समीप दो स्कार्पियो मे जोरदार टक्कर हो गया। लोगो के बताये अनुसार ईश्वर साव (मुखिया) पूरनाडीह निवासी का स्कार्पियो डोमचाच से पूरनाडीह की ओर जा रहा था जबकि विजय साव भाजपा नेता खुद अपने स्कार्पियो मे सवार होकर कोडरमा की ओर जा रहे थे। घटना मे तीन लोग घायल होने की बात सामने आ रही हैं घायलों का ईलाज के लिये अस्पताल मे भर्ती करवाया गया हैं ।