सरायकेला खरसावां पुलिस को एक बार फिर मिली एक और सफलता है 2 साल पूर्व रियल स्टेट कारोबारी रंजीत भेज हत्याकांड का किया खुलासा मुख्य सरगना समेत 10 की हुई गिरफ्तारी
सरायकेला खरसावां पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है पुलिस ने 2 वर्ष पूर्व रियल स्टेट कारोबारी रंजीत भेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए 10 आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया वही इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए जिले के एसपी मोहम्मद अर्शी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों का मुख्य सरगना मनोज सरकार जिसके ऊपर बंगाल उड़ीसा छत्तीसगढ़ झारखंड समेत कई राज्यों में दर्जनों मामले दर्ज हैं इसका मुख्य उद्देश्य बड़ी घटना को अंजाम देकर हावड़ा से झाड़सुगुड़ा तक रेलवे ठेकेदारी सरायकेला जमशेदपुर में हो रहे जमीन कारोबार में अपना वर्चस्व स्थापित करना है मनोज सरकार रेलवे ठेकेदारों को अपना भय दिखा कर अपने पसंद के लोगों से काम करवाता है या जो ठेकेदार बात को नहीं मानता है या रंगदारी नहीं पहुंचाता है उसकी हत्या भी उसकी हत्या भी की जा सकती है