Instagram
Current Pin : 822114
Loading...

केंदुआडीह थाना क्षेत्र में फॉयरिंग, युवक को लगी गोली,घायल युवक अस्पताल में भर्ती,पुलिस जांच में जुटी

Copied Content : No Earning

location_on धनबाद access_time 07-Dec-20, 11:07 AM

👁 160 | toll 0



Anonymous
Public

धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र के हिंदी भवन से कुछ दूरी पर झरिया रोड में फायरिंग की घटना घटी है।विक्की राय नामक युवक को पैर में लगी गोली लगी है।आनन फानन में उसे पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है।विक्की दिल्ली में रहकर पढ़ाई करता है।लॉकडाउन में वह अपने घर आया हुआ था। केंदुआडीह के वासदेवपुर के रहने वाले बिनोद कुमार राय का बेटा विक्की राय अपने दोस्त सचिन के साथ बाइक से घर से निकला था।सचिन के दोस्त कृष्णा के जन्मदिन पर सेलिब्रेट करना था।विक्की और सचिन बर्थडे सिलेब्रिट का सामान लाने निकले थे।इस दौरान केंदुआडीह के हिंदी भवन से कुछ दूरी पर झरिया रोड में बाइक पर सवार अन्य युवकों  के द्वारा विक्की पर फायरिंग कर दी।इस घटना में विक्की के पैर में गोली लग गई।विक्की को जख्मी अवस्था पीएमसीएच लाया गया।जहां उसका इलाज चल रहा है।फायरिंग की घटना किन कारणों से घटी है।इस बात का अबतक खुलासा नही हो सका है।पुलिस पीएमसीएच में विक्की से बयान ले चुकी है।लेकिन विक्की ने गोली चलने की बात छोड़कर और किसी विवाद होने की बात नही बताई है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।


Trending in related area :

#1
जमशेदपुर ...पूर्वी सिंहभूम जिला में अबैध ईंट भट्टो पर खनन पदाधिकारी ने किया कार्रवाई, जिसमे 26 लाख की हुई वसूली

location_on जमशेदपुर
access_time 12-Dec-20, 10:23 PM
#2
जिला प्रशासन ने 20 वर्षों से जिला परिषद के हड़प रखे हैं 20 लाख, 27 बार किया जा चुका है लिखित डिमांड

location_on बोकारो
access_time 22-Dec-20, 09:04 AM
#3
धनबाद जिले में ऑटो चालक अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, न्यूनतम किराया समेत कई मांगों को लेकर गए हड़ताल पर, लोगों को हो रही है परेशानी

location_on Dhanbad
access_time 22-Dec-20, 12:29 PM
#4
राज्य सरकार के आदेश के बाद 9 महीने बाद CD स्कूल में 10वीं के कक्षा का हुआ संचालन, मास्क लगाकर पहुंचे विद्यार्थी

location_on Koderma
access_time 22-Dec-20, 01:13 PM
#5
जलमीनार घोटाला हुआ उजागर बिना जलमीनार निर्माण के ही निकाल ली गई राशि,ओर जहाँ निर्माण भी हुए वहां लगा दी गई पुरानी मोटर

location_on Saraikela
access_time 06-Dec-20, 09:55 PM

Post News & Earn