रामगढ़:-बरकाकाना रेलवे साइडिंग का मामला पकड़ा तूल किस्कू कंट्रक्शन कंपनी के द्वारा विस्थापित प्रभावित मोर्चा के लोगों के ऊपर किस्कू कंट्रक्शन के द्वारा विस्थापितों के ऊपर बरकाकाना ओपी में किया है मामला दर्ज रैक लोडिंग अनलोडिंग में कार्य को प्रभावित करने को लेकर विस्थापितों को भड़काने को लेकर।।
बरकाकाना ओपी में विस्थापितों के ऊपर हुए मामला को लेकर सैकड़ों महिला पुरुषों ने बरकाकाना ओपी परिसर का किया घेराव, झूठे मुकदमा वापस करने को लेकर।।
पूरे मामले को लेकर विस्थापित नेता छोटेलाल करमाली ने बताया कि किस्कू कंस्ट्रक्शन कंपनी झारखंड मुक्ति मोर्चा के रामगढ़ जिला अध्यक्ष विनोद किस्कू की कंपनी है, किस्कू कंपनी सत्ता के नशे में चूर है जिसके कारण विस्थापितों को परेशान करने का काम और भड़काने का काम कर रही है,विस्थापित जब अपने हक अधिकार की लड़ाई करते हैं तो उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाया जाता है,वही विस्थापित नेता छोटेलाल करवाले ने बताया कि बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद और रामगढ़ विधायक ममता देवी विस्थापितों को अपना अधिकार दिलाने को लेकर हम लोगों के साथ खड़ी हुई थी उन लोगों के ऊपर भी झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता विनोद किस्कू ने रंगदारी का आरोप लगाया है जो कहीं से सही नहीं है, वही विस्थापित नेता ने कहा कि किस्कू कंपनी के कर्मचारियों के द्वारा विस्थापित महिलाओं के साथ छेड़छाड़ भी की गई है इसको लेकर थाने का किया गया है घेराव।।