बालूमाथ। बालूमाथ प्रखण्ड के बालूमाथ- खलारी रोड में प्रसाद पैट्रोल पम्प के समीप दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई वही इस घटना में निर्मल नायक पिता वरुण नायक कसियाडीह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका प्राथमिक उपचार बालूमाथ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मे किया जा रहा है। ज्ञात हो कि घायल ब्यक्ति अपनी बाइक से बालूमाथ से बसिया जा रहा था वही दूसरी बाइक बसिया की तरफ से बालूमाथ आ रही थी वह तीखे मोड़ में आगे चल रहे ट्रक से पास लिया और सामने बालूमाथ से जा रहे बाइक मे टक्कर मार दी जिससे सामने वाला बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। वही दूसरी बाइक सवार घटना के बाद फरार हो गया। फिलहाल घायल अस्पताल में इलाजरत है।