place Current Pin : 822114
Loading...


गोमिया में ट्रेक्टर पर पोल समेत गिरा 11 हजार का हाई वोल्टेज तार, बाल बाल बचा चालक सहित ग्रामीण

location_on Gomia access_time 24-Feb-21, 08:25 PM

👁 1779 | toll 1012



Bokaro Status check_circle 1.3 star
Public

गोमिया। चतरोचट्टी थाना अंतर्गत लोधी पंचायत के तिसरी गांव के ईदगाह मुहल्ला में बुधवार शाम 11 हजार वोल्टेज का हाई टेंशन तार पोल समेत एक ट्रेक्टर पर गिर जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना कर संबंध में प्रत्यक्षदर्शी लोधी के पूर्व पंसस ऐनुल अंसारी के परवेज़ अंसारी ने संयुक्त रूप से बताया कि एक ट्रैक्टर लोधी से तीसरी गांव की ओंर आ रहा था। रफ्तार तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर 11 हजार वोल्टेज के हाई टेंशन तार लगे पोल को टक्कर मार दी। बताया कि गनीमत रही की जिस वक्त दुर्घटना घटी उस वक्त लाइन चालू नहीं था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बताया कि उक्त ट्रेक्टर चिदरी निवासी चेतलाल महतो का है जो मिट्टी गिराने का कार्य कर रहा था, मिट्टी कार्य से मुक्त होकर शाम को वह तीसरी लौट रहा था की लोधी ईदगाह के समीप दुर्घटना ग्रस्त हो गया। इधर बिजली कर्मी राजन यादव ने बताया कि इस संबंध में बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है, मरम्मत कार्य गुरुवार सुबह शुरू किया जाएगा।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play