place Current Pin : 822114
Loading...


गोमिया थाना से महज दो सौ मीटर की दुरी थाना चौक से बोलेरो चोरी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

location_on Gomia access_time 19-Mar-23, 05:49 AM

👁 1335 | toll 867



Bokaro Status check_circle 1.8 star
Public

गोमिया: गोमिया में पुलिस का खौफ चोरों में खत्म होता नजर आ रहा है। क्षेत्र में लगातार चोरियां हो रही हैं। गोमिया थाना क्षेत्र में थाने से महज दो सौ मीटर की की दुरी थाना चौक से अज्ञात चोर बोलेरो चुराकर ले भागे। इस संबंध में बोलेरो मालिक उमेश उमेश कुमार साव ने गोमिया थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। थाना चौक के रहने वाले उमेश कुमार साव ने गोमिया थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी बोलेरो गाड़ी JH02AD 3645 उसके घर के बाहर बरामदे में खड़ी थी। देर रात दो बजे जब उसकी नींद खुली तो बोलेरो नहीं पाया जिसके बाद अपने परिजनों को जानकारी दी और अपने स्तर से घंटों खोजबीन की पर बोलेरो नहीं मिली। भुक्तभोगी उमेश ने बताया कि उसने बीते 5 जनवरी को ही सेकेण्ड हेंड बोलेरो खरीदी थी शनिवार को विधि विधान से पूजा पाठ कर नया व्यवसाय शुरू करना चाह रहे थे. उससे पहले इस प्रकार की घटना हो गई आस-पास लोगों से पूछताछ की तो किसी ने कोई जवाब नहीं मिला। बाद में बोलेरो के चोरी होने का पता चला। जिसके बाद भुक्तभोगी ने गोमिया थाने में बोलेरो चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। गोमिया थाना पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस आस-पास की जगह पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे है।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play