place Current Pin : 822114
Loading...


पारा शिक्षकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अपनी मांगों को दोहराया, सीएम ने कहा जल्द ही ठोस निर्णय लिया जाएगा

location_on Ranchi access_time 23-Feb-21, 11:51 PM

👁 577 | toll 349



Bokaro Status check_circle 1.3 star
Public

रांची। झारखंड राज्य प्रशिक्षित पारा संघ का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को मंत्रालय सभागार रांची में सूबे के सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की। संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम को अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर रिमाइंडर ज्ञापन सौंपा । सीएम ने पर शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन देते हुए कहा कि शिक्षा और शिक्षकों की बेहतरी के लिए सरकार प्रतिबद्ध है, और इस दिशा में नित्य प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों को लेकर सरकार द्वारा जल्द ही कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा। इस सिलसिले में नियमावली को तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि नियमावली से ज्यादा से ज्यादा पारा शिक्षकों को लाभ मिले, इसका भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। पारा प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को एक पौधा और शिबू सोरेन पर लिखित एक पुस्तक भी भेंट की। इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का व प्रशिक्षित पारा शिक्षक संघ के कई प्रतिनिधि उपस्थित थे।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play