place Current Pin : 822114
Loading...


कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गोमिया में बाल अधिकार संरक्षण जागरूकता अभियान चलाया गया, बच्चियों की समस्याओं के निराकरण के लिए हेल्पलाइन नंबर 1098 पर संपर्क करने का दिया निर्देश

location_on Gomia access_time 18-Feb-21, 05:04 PM

👁 1261 | toll 424



Bokaro Status check_circle 1.8 star
Public

गोमिया। तेनुघाट शिविर संख्या 3 स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय गोमिया में गुरुवार को मनोविज्ञान विभाग बोकारो द्वारा बाल अधिकार संरक्षण जागरूकता अभियान चलाया गया। मनोविज्ञान विभाग बोकारो महाविद्यालय के सहायक व्यख्याता डॉ. प्रभाकर कुमार ने उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज मे बच्चियों के साथ निरंतर अपराध में इजाफा हो रहे है, इन्हें रोकने के लिए यह आवश्यक है कि बच्चों को उनके अधिकार के बारे में उन्हें पहले से पता हो। उन्होंने कहा कि आज हमारे समाज मे व्यभिचार कितना बढ़ गया है यौन उत्पीड़न, बलात्कार जैसी घटनाएं आम हो रही है। शिक्षकों द्वारा बच्चो को दिया जाने वाला शारीरिक दंड, मानव अंगों की तस्करी, साइबर अपराध, नशा सेवन आदि के खिलाफ उन्हें आवाज बुलंद करने को कहा। जेजे अधिनियम के तहत होने वाले सजा के बारे में भी जानकारी दी गई। बताया कि अभी समाज मे चाइल्ड ट्रैफिकिंग, बाल मजदूरी, मानव तस्करी सहित साइबर क्राइम जैसे अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। युवतियों व बच्चों को नौकरी के झांसे में दूसरे प्रदेशों में बेच दिया जाता है, बंधुआ मजदूरी कराया जाता है। वहीं लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार भी हो जाते हैं। जिससे सतर्क रहने पर ही सुरक्षित बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि न्याय सबके लिए सुलभ व सरल तरीके से मिले इसके लिए बाल अधिकार संरक्षण के कानून की जानकारी अति आवश्यक है। उन्होंने पॉस्को एक्ट, बल श्रम एक्ट, बाल विवाह अधिनियम, बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम सहित अन्य कई आवश्यक कानूनी जानकारियां बच्चियों को बताई। इसी प्रकार विद्यालय में रह रही बच्चियों को हेल्पलाइन नंबर 1098 पर अपनी समस्याओं को बताने की बात भी कही। किसी भी तरह की समस्या हो तो वे इस नंबर पर अपनी समस्याओं को रख सकते हैं। मौके पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की शिक्षिका प्रिया कुमारी, आरती कुमारी, रुखसार बानो, बीना कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, श्यामली कुमारी, बिनोद कुमार एवं शिक्षक सूरज कुमार समेत अनेक छात्राएं उपस्थित थे।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play