place Current Pin : 822114
Loading...


एडमिट कार्ड लेने कॉलेज गए छात्र का एक सप्ताह बाद भी नहीं चला कोई पता, प्रेम प्रसंग के भी मिले सबूत लेकिन पुलिस के हाथ खाली

location_on Gomia access_time 18-Feb-21, 08:35 AM

👁 1146 | toll 569



Bokaro Status check_circle 1.3 star
Public

गोमिया। चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के चिदरी निवासी राजेंद्र राम के पुत्र सागर कुमार दास का सात दिन भी कोई पता नहीं चल सका है। सागर बिंदेश्वरी दुबे महाविद्यालय (बीडी कॉलेज) पिछरी में बीएससी सेमेस्टर टू का छात्र था जो संदिग्ध परिस्थितियों में 10 फरवरी से लापता है। परिजन उक्त तिथि से हीं छात्र की तलाश कर रहे हैं, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। 11 फरवरी को पेटरवार थाना में मामला दर्ज इस बाबत बालीडीह थाना क्षेत्र के मानगो रामटोला निवासी सह छात्र का मौसा लालमणि राम ने बीते 11 फरवरी को पेटरवार थाना में छात्र के गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। आवेदन में लिखा है कि छात्र चतरोचट्टी का रहने वाला है जो अपने मौसा के घर रहकर बीडी कॉलेज पिछरी में पढ़ाई करता था। बीते 10 फरवरी को एडमिट कार्ड लेने की बात कहकर कॉलेज गया। अध्यापकों ने बताया कि वह कॉलेज से एडमिट कार्ड रिसीव भी किया है, लेकिन उसके बाद वह परीक्षा के दौरान भी परीक्षा देने कॉलेज नहीं आया। दोस्तों ने भी नहीं बताया कोई पता पेटरवार थाना में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस और परिजनों ने गुम हुए सागर के कालेज के दोस्तों को भी पूछताछ किया परंतु कोई पता नहीं चल पाया है। गुमशुदा सागर का भाई व पिता पलायित मजदूर इधर मिली जानकारी के अनुसार गुमशुदा सागर का भाई व पिता पलायित मजदूर हैं, दोनों विभिन्न प्रदेशों भाई सुनील कुमार दास बंगलोर व पिता राजेंद्र राम तमिलनाडु में पलायन कर मजदूरी का कार्य करते हैं। प्रेम प्रसंग के भी सबूत मिले गुम सागर की खोजबीन में लगी पुलिस को किसी घाटो थाना क्षेत्र के चैनपुर सिरका के किसी लडक़ी से प्रेम प्रसंग का सबूत भी हाथ लगा है। जिसमें वह लड़की के मोबाइल पर व्हाट्सएप चैट में प्रेम प्रसंग जैसी चीजें उजागर हुई हैं। बावजूद इसके सागर कुमार दास का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है। पेटरवार पुलिस द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी छात्र का कोई पता नहीं चल सका है। थाना प्रभारी पूनम कुजूर ने इस बाबत पूछे जाने पर बताया है कि पुलिस ने छात्र के परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। कॉल लोकेशन उसके सीडीआर व ट्रेसिंग के आधार पर संबंधित पुलिस से संपर्क कर खोजबीन को जा रही है। इधर गुमशुदा सागर के परिजन किसी अनहोनी से सशंकित घर में कोहराम मचा है। गुमशुदा सागर की भाभी शांति देवी, दादा चरका रविदास व दादी तेतरी देवी दहाड़ मारकर रो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play