place Current Pin : 822114
Loading...


डीवीसी विस्थापितों की समस्याओं को लेकर हुई बैठक, कहा मांगें नहीं मानी गई तो हजारीबाग के लिए बिछाए जा रहे पाईपलाइन निर्माण कार्य को रोकेंगे

location_on Chatrochatti access_time 22-Jan-21, 10:12 PM

👁 739 | toll 485



Bokaro Status check_circle 1.3 star
Public

गोमिया। चतरोचट्टी थाना अंतर्गत सभी सात पंचायत के दर्जनों गांवों के किसानों का उपजाऊ जमीन को कोनार डैम अधिग्रहण मामले में शुक्रवार को चतरोचट्टी बाजार में एक बैठक चेतलाल महतो की अध्यक्षता में कई गई। संबोधित करते हुए महतो ने बताया कि जमीन अधिग्रहण के बाद यहां के प्रभावित ग्रामीण कृषि सहित जमीन से वंचित होकर दर दर भटकने के लिए विवश हो गए हैं। कहा कि 70 साल बाद भी प्रभावित गांव को अपना पहचान तक नहीं मिला। यहां विस्थापितों ने कहा कि डीवीसी के द्वारा मुफ्त बिजली, पानी ,आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा अन्य आवश्यक सुविधा देने का वादा किया था जिसे अब तक पूरा नही किया गया। कहा कि डीवीसी द्वारा विस्थापित गाँव को दूसरे जगह बसा तो दिया गया है परंतु अब तक ना तो पट्टा मिला है और ना ही किसी प्रकार का कोई प्रमाण पत्र जिससे ना तो जाती प्रमाण पत्र बनता है और ना ही आवासीय प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। और तो और जब लाभ देने की बात की जाय तो विस्थापित गांव को सुखा-भूखा छोड़कर कोनार के पानी को हजारीबाग भेजा जा रहा है जिसका आवाज ना तो जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाया जा रहा है और ना ही स्थानीय विधायक ही उठा रहे हैं। उपस्थितों ने कहा कि डीवीसी द्वारा अगर ग्रामीणों के साथ वादा खिलाफी किया गया तो वे योजनाबद्ध तरीके से सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे, और इसके लिए सर्वप्रथम सड़क पर उतरकर हजारीबाग के लिए बिछाया जा रहा पाईपलाइन कार्य को रोकने के मूड में हैं। मौके पर चमन ठाकुर, जयंत सिंह, रूपेश कुमार, अकबर अंसारी आदि उपस्थित थे।



More from Bokaro Status :

बोकारो जिला महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, खुशी गुरुवार को खेलेगी अपना पहला मैच

location_on Bokaro
access_time 07-May-25, 10:43 AM

नाजायज प्रेम संबंध में अलगाव के डर से भाभो भैसुर ने किया सुसाइड, दोनों को एक जगह ले जाकर किया दाह संस्कार, घरवालों सहित ग्रामीणों ने मामले को छिपाने का किया प्रयास, मामला संज्ञान मे आने के बाद पुलिस छानबीन मे जुटी, गोमिया की घटना

location_on BOKARO
access_time 12-Apr-25, 09:20 PM

बोकारो जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम मे गोमिया की खुशी का चयन, हर्ष

location_on Bokaro
access_time 16-Mar-25, 10:12 AM

गोमिया में एक युवक ने विधवा महिला से स्वांग शिव मंदीर मे रचाया प्रेम विवाह, लोगों की लगी भीड़

location_on BOKARO
access_time 19-Feb-25, 09:54 PM

रेलवे लाइन में मिला गोमिया बस्ती निवासी वृद्ध व्यक्ति का शव

location_on Gomia
access_time 04-Apr-24, 04:29 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play