गढ़वा :
गढ़वा शहर के सहिजना मोहल्ला स्थित एएसडी प्ले स्कूल प्रांगण में आयोजित चित्रांश समाज की बैठक में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की गढ़वा जिला इकाई का पुनर्गठन किया गया। इस मौके पर प्रेक्षक के रूप में पलामू जिला इकाई के प्रेम श्रीवास्तव, कमल किशोर व स्नेह रंजन श्रीवास्तव उपस्थित थे। इस दौरान अध्यक्ष के रुप में संगठन के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता गौतम कृष्ण सिन्हा को ही फिर सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
इस मौके पर प्रेम श्रीवास्तव ने कहा कि झारखंड के सभी जिलों में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की जिला इकाइयों का पुनर्गठन किया जा रहा। इस अभियान के पूर्ण हो जाने के बाद जिलास्तरीय सम्मेलन के साथ साथ कई रचनात्मक कार्यक्रम कराए जाएंगे।
इस बीच संगठन के विस्तार व इसकी मजबूती पर काम किए जाने की जरूरत बताई। इसके साथ ही अभाकाम गढ़वा जिला इकाई के 15 सदस्यों को स्टेट डेलिगेट्स बनाया गया। इनमें सुबोध कुमार वर्मा, गढ़वा, जीतेंद्र कुमार सिन्हा, गढ़वा, मुकेश निरंजन सिन्हा, गढ़वा, विजय कुमार सिन्हा, गढ़वा, अंकेश नारायण, गढ़वा, दिवाकर सिन्हा, गढ़वा,सच्चिदानंद श्रीवास्तव, शिशरी, प्रखंड खरौंधी, सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव मकरी, प्रखंड भवनाथपुर, अंजनी कुमार श्रीवास्तव, जोरमा, प्रखंड श्रीवंशीधर नगर, डा. मुकेश कुमार सिन्हा, श्रीवंशीधर नगर, प्रशांत सहाय, श्रीवंशीधर नगर,
आशीष कुमार श्रीवास्तव, बीरबल, प्रखंड धुरकी,
अशोक कुमार सिन्हा मोखापी, कांडी, दिलीप श्रीवास्तव, मोखापी, कांडी, उमेश सहाय, गढ़वा के नाम शामिल हैं।
जिलाध्यक्ष को 15 दिनों के अंदर जिला कमेटी का गठन कर लिए जाने की बात कही गई। बैठक में सियाराम शरण वर्मा, ललित प्रसाद सिन्हा, जीतेंद्र कुमार सिन्हा, पंकज कुमार सिन्हा, डॉ मुकेश कुमार सिन्हा, प्रियरंजन सिन्हा सहित कई लोग उपस्थित थे।