whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28156757 readers visited
Loading...

Advertisement

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा access_time 15-Mar-26, 11:29 PM visibility 351
Share



विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :  विराट हिन्दू सम्मेलन के अवसर पर पं. हर्ष द्विवेदी कला मंच, नवादा (गढ़वा, झारखण्ड) की कला साधिका संध्या सुमन ने अपने प्रभावशाली दण्ड चालन व तलवारबाजी रूपी शौर्य प्रदर्शन से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके साहस, आत्मविश्वास और सशक्त प्रस्तुति ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया। दर्शकों ने तालियों गड़गड़ाहट व विजय उदघोष के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

              अधिवक्ताद्वय संगीता कुमारी एवं अमोद कुमार सिन्हा की सुपुत्री सुश्री संध्या सुमन बचपन से ही कला और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय रही हैं।

Advertisement
उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने यह सिद्ध कर दिया कि युवा पीढ़ी में प्रतिभा और साहस की कोई कमी नहीं है।

               इस अवसर पर संध्या सुमन ने कहा“मुझे मंच पर अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर मिला, यह मेरे लिए गर्व की बात है। मैं अपने माता-पिता, गुरुओं और पं. हर्ष द्विवेदी कला मंच के निदेशक नीरज श्रीधर 'स्वर्गीय' के प्रति आभारी हूँ, जिनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से मुझे यह अवसर मिला। भविष्य में भी मैं कला और शौर्य प्रदर्शन के माध्यम से समाज और संस्कृति की सेवा करती रहूँगी।”

               कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती के झारखण्ड प्रांत के कला धरोहर संयोजक नीरज श्रीधर ‘स्वर्गीय’ ने कहा“हमारा प्रयास रहता है कि ग्रामीण और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उनकी क्षमता को निखारा जाए।

Advertisement
संध्या सुमन जैसी प्रतिभाशाली बालिकाएँ हमारे समाज की शक्ति हैं। उचित मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर ये बेटियाँ देश और समाज का नाम रोशन कर सकती हैं।”

उन्होंने यह भी बताया कि पं. हर्ष द्विवेदी कला मंच के माध्यम से निरंतर सांस्कृतिक एवं कलात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, ताकि नई पीढ़ी अपनी परंपरा, संस्कृति और शौर्य की भावना से जुड़ी रहे।

                संध्या सुमन के इस प्रभावशाली प्रदर्शन से उपस्थित लोगों में उत्साह और गर्व का वातावरण देखा गया तथा सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play