whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27920127
Loading...


गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा access_time 18-Jun-25, 03:42 PM visibility 1656
Share



गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद
प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए एसडीपीओ नीरज कुमार, अन्य पुलिस पदाधिकारी, गिरफ्तार आरोपी एवं बरामद अवैध हथियार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने मंगलवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गढ़वा थाना क्षेत्र के खोंडहर निवासी अखिलेश चंद्रवंशी उर्फ अखिलेश राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से दो देसी कट्टा बरामद किए हैं। यह कार्रवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार के नेतृत्व में गठित छापामारी दल द्वारा की गई।

मामला गढ़वा थाना कांड संख्या 274/25, दिनांक 17.05.2025, धारा 25(1-बी)(ए)/26(1)/35 आर्म्स एक्ट से संबंधित है। पुलिस अधीक्षक गढ़वा को 17 जून 2025 को रात 8:50 बजे सूचना मिली थी कि तिलदाग चौक से खोंडहर मंदिर की ओर पैदल जा रहा एक व्यक्ति, जिसने सफेद रंग का शर्ट पहन रखा है, अवैध हथियार लेकर चल रहा है।

प्राप्त सूचना को गढ़वा थाना सनहा संख्या 39/2025 में दर्ज कर वरीय पदाधिकारियों को सूचित किया गया, तत्पश्चात अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा के नेतृत्व में एक छापामारी दल गठित किया गया।

गठित छापामारी दल ने रात 9:45 बजे तिलदाग चौक से खोंडहर मंदिर की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित एक राइस मिल के पास उस व्यक्ति को देखा, जो बताए अनुसार सफेद शर्ट पहने अकेले ही पैदल चल रहा था। पुलिस को देखते ही वह व्यक्ति भागने लगा, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अखिलेश चंद्रवंशी उर्फ अखिलेश राम, उम्र 44 वर्ष, पिता स्वर्गीय हरदेव राम, निवासी खोंडहर, वार्ड संख्या 9, थाना+जिला गढ़वा बताया।

उसकी तलाशी लेने पर एक देसी कट्टा बरामद हुआ।

पूछताछ में उसने बताया कि करीब डेढ़ माह पूर्व बनपुरवा निवासी अरुण दुबे ने उसे दो हथियार रखने को दिया था, जिसमें एक उसके पास था और दूसरा उसके घर में रखा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसके घर पर छापेमारी कर दूसरे देसी कट्टा को भी बरामद किया। दोनों हथियारों को सील कर जब्त कर लिया गया है।

छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा  नीरज कुमार, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक  चिरंजीवी मंडल, थाना प्रभारी बृज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक प्रदीप यादव, जनार्दन राउत, सहायक अवर निरीक्षक अभिमन्यु कुमार सिंह, समीम अंसारी, प्रसिद्ध राम तथा आरक्षी अरविन्द चौधरी (आ.सं.605) और उत्तम कुमार (आ.सं.295) शामिल थे।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play