whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27477540
Loading...


उपायुक्त के हस्तक्षेप के बावजूद तुलसी दामर मजदूरों का धरना सातवें दिन भी रहा जारी

location_on भवनाथपुर access_time 26-Dec-21, 08:07 PM visibility 649
Share



उपायुक्त के हस्तक्षेप के बावजूद तुलसी दामर मजदूरों का धरना सातवें दिन भी रहा जारी


पूनम चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : तुलसीदामर डोलोमाइट खदान के मजदूरो द्वारा अपनी छः सूत्री मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना 7 वाँ दिन भी जारी रहा। रविवार को गढ़वा डीसी राजेश पाठक धरनास्थल पर पहुंचे तथा धरनास्थल पर बैठे मजदूरो से उनकी मांग को सुना। इसके बाद उपायुक्त ने प्रशासनिक भवन के कांफ्रेस हॉल में मजदूर यूनिंयन और सेल प्रबधन के साथ बैठक की। जो बैठक बेनतीजा रही। धरनास्थल पर पहुंचे डीसी राजेश पाठक ने मजदूरो को धरना समाप्त करने का निवेदन किया लेकिन मजदूर अपनी मांग पूरी होने तक धरनास्थल पर ही बैठे रहने की बात कही। सेल एडीएम के कांफ्रेस हॉल में उपायुक्त राजेश कुमार पाठक ने मजदूर प्रतिनिधियों एवं सेल अधिकारीयों के साथ बैठक किया।
बैठक में उपायुक्त ने मजदूरो की समस्या से संबंधित मांग को लेकर सेल प्रबंधन से चर्चा की, जहाँ सेल प्रबंधन ने मजदूरो की मांगो को पूरा करने में असमर्थता जताते हुए कहा कि मजदूरो का मामला आरएलसी पटना में चल रही है। मजदूरो की मांग सेल के वरीय अधिकारी ही पूरा कर सकते है। इस पर उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए बैठक में उपस्थित सेल अधिकारीयों से कहा कि आपलोगो में प्रबंधन चलाने की क्षमता नही है, तो बैठक में वरीय पदाधिकारी को आपलोगो ने क्यों बुलाया। उन्होंने कहा कि अगर धरना पर बैठे किसी मजदूर की ठंड से मौत हुआ तो इसका जिम्मेवार सेल प्रबंधन होगी। उपायुक्त ने बोकारो जीएम और आरएलसी पटना से मोबाईल द्वारा बात कर मजदूरो की मांग पूरा करने का निर्देश दिया, वहीँ उक्त दोनों अधिकारीयों द्वारा जनवरी फर्स्ट वीक में भवनाथपुर सेल के प्रशासनिक भवन पहुंचकर मजदूरो की मांग को सुलझाने की बात कही है।
इस मौके पर श्रीबंशीधर नगर एसडीओ अलोक कुमार, श्रीबंशीधर नगर एसडीपीओ प्रमोद कुमार केशरी, बीडीओ मुकेश मछुआ, सेल के प्रभारी जीएम विजय कुमार राम, खान प्रबंधक बी. पाणिग्रही, कार्मिक प्रबंधक बुल्लू दिग्गल, इंटक यूनियन के राष्ट्रीय सचिव कन्हैया चौबे, मजदूर नेता बबन पासवान, मजदूर गोपाल यादव, सहित लोग सामील थे ।




Trending News

#1
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play