whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28056984 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

मनीता की जुबानी पढिए भालू के हमले में मारे गए ह्रदय विदारक घटना की कहानी

location_on बड़गड़ access_time 26-Jun-21, 01:59 PM visibility 737
Share



मनीता की जुबानी पढिए भालू के हमले में मारे गए ह्रदय विदारक घटना की कहानी


जितेंद्र चंद्रवंशी check_circle
संवाददाता



बड़गड़ : शुक्रवार को दिन से ही यहां मुसलाधार बारिस हो रही थी । मृतक अनीत गिद्ध अपने परिजनों के साथ धान कुटवाने बरकोल खुर्द गांव गयी थी । ज्यादा वर्षा होने के कारण वे वहीं रुके रहे वर्षा कम होने के बाद शाम लगभग 7:00 बजे अपने घर को निकलें । जंगलों से घीरे सोनबरसा बहाड़ के तलहटी में बसे अपने घर से मात्र 200 मीटर के दुरी पर पहुंचे हि थे की एक बडे़ आकार के जंगली भालू ने हमला कर उन्हें दबोच लिया । उन्होंने बचाओ बचाओ की आवाज लगाई । आवाज सुनकर कुछ अनहोनी की बात सोच कर अनीत के बडे़ भाई मृतक सुनीत गिद्ध आवाज के दिशा दौड़ पडे़ फीर भालू ने उन पर भी हमला कर बुरी तरह से छतविछत कर मार डाला । चिख पुकार सुनकर जब मृतक राजु मिंज ने वहां जा कर भालू को खदेड़ने का प्रयास किया तो भालु उस भी टुट पडा़ और देखते ही उनके भी प्राण ले लिये ।
Advertisement
घायल कमलेश गिद्ध की पत्नी मनीता लकडा़ ने बताया हम अपने दो बच्चों व पति के साथ अपने घर लौट रहे थे रात का अंधेरा था । एक टार्च के सहारे हम घर की ओर जा रहे थे । हलका कराहने की आवाज सुन कर मेरे पति ने आवाज के तरफ टार्च जलाई तो देखा एक बडे़ आकार का भालू लाश को नोच रहा है । मेरे पती ने कहा बच्चों को ले कर पिछे भागो । मैं दोनों बच्चों को ले कर पिछे भागी तबतक भालु ने मेरे पति कमलेश पर हमला कर उन्हे लहुलुहान कर बुरी तरह से घायल कर दिया । बारिश नहीं होती तो शायद बच जाती तीनों की जान-- कल शाम घटी इस घटना में एक जंगली भालू के हमले से दो सगे भाइयों सहित तीन ग्रामीणों की मौत हो गई। इस दौरान एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गये ।
Advertisement
घायल और मृतक सभी लोग टेहरी पंचायत अन्तर्गत बरकोल खुर्द गांव कोडि़या कोरकोट टोला के रहने वाले थे। जंगली भालू के हमले में मारे गये लोगों में अनीत गिद्ध उम्र लगभग (38) वर्ष, सुनीत गिद्ध उम्र लगभग (42) वर्ष, राजु मिंज उम्र लगभग (40) वर्ष के नाम शामील हैं । वहीं जंगली भालू के हमले में कमलेश गिद्ध उम्र लगभग (35) वर्ष, छोटे गिद्ध उम्र लगभग (25) वर्ष व मरियम गिद्ध (24) वर्ष गंभीर रुप से घायल हो गये हैं । ग्रामीणों ने वन विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप :- टेहरी मुखिया प्रभा कुजुर, पुर्व मुखिया सियोन बाखला व सुकन कोरवा व अन्य ग्रामीणों नाराजगी व्यक्त करते हुये बताया की घटना की जानकारी रात्री 12:00 रेंजर साहब को दे दि गई थी । पर आज शनिवार के 11:00 बजे दिन तक वे घटना स्थल पर नहीं आये ।
Advertisement
ग्रामीणों ने एकजुट हो कर कहा की जबतक वन विभाग के पदाधिकारी नहीं नहीं आते शव को नहीं ले जाने देंगे । पुछे जाने पर वनों के क्षेत्र पदाधिकारी ने बताया की गाडी़ खराब होने के वजह से अब तक वे घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाये हैं । भाडे़ की गाडी़ ले कर वनरक्षी वहां जा रहे हैं । बाद में पहुंचे वनरक्षी के द्वारा मृतक के परिजनों को पांच-पांच हजार रुपये दिये गये । दलबदल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे ओपी प्रभारी कुंदन कुमार सिंह ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमाटम के लिये गढ़वा भेज दिया । घटनास्थल पर पहुंचे बड़गड़ बीडीओ :- घटनास्थल पर पहुंचे बड़गड़ बीडीओ बिपिन कुमार भारती ने शोकाकुल परिजनों से मिल कर सामाजीक सुरक्षा के तहत मृतकों के पत्नी को पेंशन व अंबेडकर आवास के तहत घर देने का आश्वासन दिया व निजि तौर पर अंत्येष्टि के लिये नगद राशि दी ।
Advertisement
घटना के बाद क्षेत्र में जंगली जानवरों का ग्रामीणों को भय :- जंगली क्षेत्र होने के कारण प्रखण्ड की एक बड़ी आबादी वनोत्पाद पर निर्भर रहती है । फिलहाल डोरी , सरई, खुंखडी़ व जलावन की लकड़ी के लिये उन्हें जंगल जाना पड़ता है । इस ह्यदय विदारक घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है । ग्रामीणों ने कहा की इन दिनों जंगलों में भालूओं की तादात बढ़ गई । वे अब बस्तियों तक आने लगे हैं । रात्री में घर से बाहर भी निकलने में डर लगता है । ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली जानवरों को भगाने के प्रबंध करने की मांग की है। कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष ने मृतकों के परिजनों को दिया सहयोग राशि :- कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल ने मृतक के परिजनों को नगद सहयोग राशि दी ढा़ढस बंधवाया ।
Advertisement
तथा कहा की उन्हें हर प्रकार की सरकारी सहायता दिलाने का अश्वासन दिया। ग्रामीणों ने मुखिया के कार्य को सराहा :- टेहरी मुखिया प्रभा कुजुर द्वारा घटना की सूचना मिलते हि तत्परता से निजि खर्च पर वाहन का व्यवस्था कर रात्री में ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया था । जिससे बुरी तरह से घायल कमलेश गिद्ध, छोटे गिद्ध व मरियम गिद्ध का ईलाज संभव हो पाया ।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play