whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26472910
Loading...


श्री बंशीधर नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपातकाल दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया

location_on बंशीधर नगर access_time 25-Jun-21, 07:09 PM visibility 653
Share



श्री बंशीधर नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपातकाल दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर -भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को काला बिल्ला लगाकर काला दिवस के रूप में मनाया। प्रेसवार्ता आयोजित कर जानकारी देते हुए अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण राम ने कहा कि आज ही के दिन 25 जून 1975 को कांग्रेस सरकार के द्वारा देश में आपातकाल लगाया गया था ।कांग्रे सत्ता के स्वार्थ व अहंकार में देश पर आपातकाल थोप कर, विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की हत्या की थी। आज का दिन देश के इतिहास में काला दिन के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि सत्या ग्रहियो को रातों-रात जेल की काल कोठरी में कैद कर दिया गया था।प्रेस पर प्रतिबंध लगा दिया गया था उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश को विखंडित करने का काम किया था।
भाजपा कांग्रेस के नीतियों का विरोध करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस को पुनः सत्ता में लौटने नहीं देगी। उन्होंने झारखंड व बिहार का चिर प्रतीक्षित मांग सोन नदी पर पुल निर्माण के लिए पर स्वीकृति दिलाने व टेंडर निकालने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी,पलामू संसद विष्णु दयाल राम व विधायक भानु प्रताप शाही को बधाई दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी , गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया ।उन्होंने कहा कि जन मुद्दों के सवाल पर विधायक द्वारा बैठक आयोजित करने पर नगर पंचायत अध्यक्ष विजयलक्ष्मी द्वारा जो प्रतिक्रिया दी गई है वह हास्यापद है।प्रेसवार्ता में सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे, मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क, मंडल अध्यक्ष ग्रामीण विकास पांडेय, अनुमंडल विधायक प्रतिनिधि ओम प्रकाश गुप्ता, ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि विभूति भूषण चौबे ,शहर विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ ,शहर महामंत्री नंदकिशोर प्रसाद, भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय कांस्यकर, भाजपा पंचायत संयोजक अक्षयवर प्रसाद , मनोज बारी सहित अन्य उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play