भवनाथपुर : अरसली पंचायत के युवा समाजसेवी तासबीन अंसारी ने सड़क में गढ्ढे और कीचड़युक्त जलजमाव के स्थान झुमरी से अरसली तक अपने निजी खर्च से ट्रैक्टर और मजदूर लगाकर उसमें मोरम भरवाकर सड़क को दुरुस्त करवाया। अब सड़क पर मोरम भरवा दिये जाने के कारण सड़क चलने लायक हो गया,वहीं इसमें कोई गाड़ियां भी नहीं फंसेगी।
आपको बता दें कि सड़क की दुर्दशा ऐसी थी कि कीचड़ और गड्ढों के वजह से पैदल और गाड़ी से भी इस सड़क पर चलने से कतराते थे,वहीं फिसलन के कारण से बराबर दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। साथ ही रविवार को उक्त कीचड़ और गढ्ढे में गिट्टी लदी हाइवा फंस गई थी,जिसे घंटों मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से निकाला जा सका था। अब सड़क पर गढ्ढे भरा जाने से ग्रामीणों को राहत मिल गई है।
Advertisement
वन्ही तस्वीन् अंसारी के द्वारा निजी मद से कराए गए कार्यो को कुछ लोंगो ने संवेदक प्रमोद सिंह के द्वारा मिटी भरवाने की बात बताया ।जबकि इस बावत ग्रामीण बिकास विभाग के जेई चंद्रचूड़ सिंह से जानकारी प्राप्त करने पर बताया कि मीडिया के द्वारा सड़क की दुर्दशा के बारे में जानकारी मिली थी मैने अपने वरीय पदाधिकारी के साथ साथ संवेदक प्रमोद सिंह को मौषम साफ होने के बाद मिटी फिलिंग के लिए बोला था ।रही बात किसी अन्य वेक्ति के द्वारा सरकारी पकी सड़क में मिटी डलवाने की तो बिना विभागीय परमिशन के संवेदक के अलावा कोई दूसरा वेक्ति के द्वारा ऐसा कार्य नही किया जा सकता ।