whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28057003 readers visited
Loading...

Advertisement

विधायक ने खरौंधी में कोरोना टीकाकरण अभियान के धीमी गति पर जताई नाराजगी

location_on खरौंधी access_time 21-Jun-21, 09:57 PM visibility 657
Share



विधायक ने खरौंधी में कोरोना टीकाकरण अभियान के धीमी गति पर जताई नाराजगी


देवेंद्र पासवान check_circle
संवाददाता



खरौंधी : सोमवार को प्रखंड कार्यालय पर क्षेत्रीय विधायक भानु प्रताप शाही ने प्रखंड के पदाधिकारियों तथा प्रखंड कर्मियो के साथ समीक्षा बैठक किया। जिसमें बीडीओ संदीप अनुराग टोपनो तथा डॉ. जाफर हसन से प्रखंड में वैक्सीनेशन की जानकारी लिया। बीडीओ तथा डा. जफर हसन ने बताया प्रखंड मे कुल 3537 लोगों को पहला डोज तथा 2541 लोगों को दूसरा डोज दिया जा चुका है। जिस पर विधायक भानु प्रताप शाही ने खेद व्यक्त करते हुए कहा प्रखंड में कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य बहुत धीमा है। इसमें तेजी लाने की आवश्यकता है। जिससे प्रखंड में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन का कार्य हो सके। प्रखंड में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिये मुखिया, पंचायत प्रतिनिधि, प्रखंड प्रतिनिधि, डीलर तथा सभी धर्म गुरुओं को लोगो को जागरूक करने की जिम्मेदारी दे।
Advertisement
कोरोना वैक्सीन पूर्णरूप से सुरक्षित है। वैक्सीन से ही कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है। प्रखंड मे जो लोग वैक्सीन को लेकर सोशल मीडिया या पंचायत में भ्रम फैला रहे हैं। उसके विरुद्ध कार्रवाई करना सुनिश्चित करे। साथ ही प्रखंड के लोगो को जागरूक करने के लिये व्यापक पैमाने पर प्रचार प्रसार करने को निर्देश दिया। इसके अलावे उपस्थित लोगों से अपने आसपास के लोगों को जागरूक कर वैक्सीनेशन कार्य में सहयोग करने का भी अपील किया। अंत में बीडीओ संदीप अनुराग टोपनों से कहा प्रखंड कर्मियों के विरुद्ध प्रखंड वासी लगातार शिकायत मेरे पास कर रहे है। मनरेगा योजना, दाखिल खारिज, पेंशन स्वीकृति मे कर्मियो द्वारा लोगो से पैसा लिया जा रहा है।
Advertisement
मनरेगा योजना का कुआं, रोड, सेड सहित कई योजनाओ के मटेरियल पेमेंट में भेन्डर द्वारा 40 प्रतिशत काटकर लाभुकों को भुगतान किया जा रहा है। जबकि किसी भेंडर के पास बालू, छड़, गिट्टी, ईट नही है। इसके वावजूद भी सारा सामान का भाउचर दिया जा रहा है। खरौंधी का एक भी भेंडर अर्हता पूरा नहीं करते हैं। साथ ही बताया पशु सेड़ ऐसे लाभुकों को दिया जा रहा है जिसके पास एक भी गाय नहीं है। इस पर अविलंब रोक लगनी चाहिए। इसके पश्चात विधायक भानु प्रताप शाही ने बीपीओ डिंपल कुमार, कर्मचारी अजमेरी अंसारी, ब्रजकिशोर पांडे, प्रखंड कृषि पदाधिकारी नवनीत कुमार, बीपीएम जगरनाथ राम, अमीन कुंदन ठाकुर, कंप्यूटर ऑपरेटर मुसाफिर साह, मनीष कुमार तथा सचेत कुमार को कड़ी फटकार लगाते हुये कार्यो मे सुधार लाने का निर्देश दिया।
Advertisement
इसके पश्चात बारी बारी से ग्रामीणों की समस्या सुनी। इसमें बिइओ राकेश कुमार, डा. जाफर हसन, भाजपा नेता बसंत कुमार यादव, रामकृपाल द्विवेदी, विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र दास, जितेंद्र प्रसाद यादव, प्रखंड अध्यक्ष संध्याकर विश्वकर्मा, अरुण कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि रामखेलावन पासवान सहित सभी प्रखंड कर्मी तथा भाजपा नेता उपस्थित थे। फोटो कैपसन:- समीक्षा बैठक में वैक्सीनेशन के लिये लोगों से अपील करते विधायक भानु प्रताप शाही।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play