गढ़वा :
पिछले करीब 1 माह पहले कांडी थाना क्षेत्र के मोखापी- कांडी मुख्य मार्ग में लूटपाट कांड का कांडी पुलिस ने उद्द्भेदन करते हुए मुख्य सरगना केतार थाना क्षेत्र स्थित बांसडीह खुर्द निवासी दीपक कुमार पासवान के साथ चार लोगों को आज गिरफ्तार कर लिया है
उक्त जानकारी आज गढ़वा थाना में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अवध कुमार यादव,मझिआंव अंचल के पुलिस निरीक्षक संजय कुमार खाखा, कांडी थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता कर जानकारी दी है अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अवध कुमार यादव ने बताया कि 30 मई को 10:00 बजे दिन में मोखापी कांडी मुख्य मार्ग पर घुरुआ गांव में तीन अज्ञात लुटेरों द्वारा उजले रंग का अपाचे मोटरसाइकिल से पीछा करते हुए हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के चौबे मझिगावँ गांव निवासी अवधेश रजवार को पिस्टल का भय दिखाकर उसका नया स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और एक रियलमी मोबाइल लूट लिए थे अवधेश रजवार ने कांडी थाना में इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई थी इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम गठित किया गया और टीम के ताबड़तोड़ अनुसंधान एवं छापेमारी के कारण बिहार राज्य के रोहतास जिला स्थित चुटिया थाना के मटीआव निवासी अमरजीत कुमार चौधरी,बक्सर जिले के सिमरी राजापुर थाना क्षेत्र के अतुल प्रकाश राय,केतार थाना क्षेत्र के बांसडीह खुर्द गांव निवासी इस घटना का मुख्य आरोपी दीपक कुमार पासवान, पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के रानाडीह गांव निवासी ऋषि कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से लूटा गया काले रंग का नया स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, रियल मी कंपनी का मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त किए गए लोडेड देशी कट्टा तथा एक जिंदा गोली भी बरामद किया गया है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अवध कुमार यादव ने बताया कि दीपक कुमार पासवान शातिर अपराधी है वह नवयुवको को रोजगार का लालच देकर अपराध की दुनिया में लाने का कार्य करता है उन्होंने बताया कि बिहार राज्य बक्सर जिला के सिमरी थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी अतुल प्रकाश राय इसी का शिकार हो गया है
उन्होंने बताया कि दीपक कुमार पासवान कोरोना काल में टाइगर नाम से फेसबुक आईडी बनाकर फेसबुक चलाता था और रोजगार देने का लालच देता था जिसके बाद अतुल प्रकाश राय कि उससे संपर्क हुई और वह भी इसके साथ छोटी बड़ी घटनाओं में शामिल होने लगा दीपक कुमार पासवान पर विभिन्न थानों में प्राथमिकी दर्ज है और वह पहले दो बार जेल भी जा चुका है पत्रकार वार्ता में कांडी थाना प्रभारी नीतीश कुमार पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार मौजूद थे।