whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28056343 readers visited
Loading...

Advertisement

विश्व योग दिवस पर गढ़वा अनुमंडल में भी विभिन्न संस्थानों में किया गया योगाभ्यास

location_on गढ़वा access_time 21-Jun-21, 06:56 PM visibility 653
Share



विश्व योग दिवस पर गढ़वा अनुमंडल में भी विभिन्न संस्थानों में किया गया योगाभ्यास


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा मेराल/कांडी: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय कढ़वा सहित गढ़वा अनुमंडल के विभिन्न इलाकों में योगाभ्यास किया गया ब्रह्मस्थान , लगमा में योगशिविर आयोजित किया गया । 5 वर्षों से लगातार ब्रह्म स्थान योग स्थल रहा है । योग प्रशिक्षक डॉ चन्द्र कुमार द्वारा भस्त्रिका , कपालभाति , अनुलोमविलोम , उज्जाई , भ्रामरी , उद्गिथ , शीर्षासन के साथ साथ शुक्ष्म व्यायाम कराए जाते है । आज मुख्य रूप से योग स्थल पर भाजपा के महामंत्री संतोष दुबे , प्रदीप पासवान , नेताजी , मनोज सेठ , अर्जुन साव , बचन साव , मनी तिवारी , अखिलेश तिवारी , गोपाल दुबे , बबल दुबे , जीतू दुबे , मुन्ना दुबे आदि ने विधिवत योग किया । केसरवानी वैश्य सभा केसवानी वैश्य सभा गढ़वा के बैनर तले वृक्षारोपण का कार्यक्रम अध्यक्ष संतोष केसरी की आवास प्रतीक्षा सोनपुरवा में किया गया।
Advertisement
इस अवसर पर अध्यक्ष संतोष कैसी ने कहा कि पौधा जीवन के लिए अमूल्य अंग है, पौधा से ऑक्सीजन मिलती है जोकि आज के युग में मनुष्य के लिए ऑक्सीजन बहुत ही जरूरी है और पौधा कार्बन ऑक्साइड लेता है और ऑक्सीजन छोड़ता है आज केसरवानी वैश्य सभा गढ़वा ने संकल्प लिया है कि पूरे गढ़वा शहर में जहां भी उपयोगी जगह मिलेगी 500 वृक्ष लगाने का संकल्प लिया गया है। इस मौके पर केसवानी वैश्य सभा के उपाध्यक्ष रवि केसरी, राजघराना, रविंद्र केसरी,, महामंत्री मंटू केसरी, प्रदीप केसरी, पायल ,मंत्री नंदन केसरी, अमित केसरी, मनोज केस,री तरुण सभा के अध्यक्ष शुभम केसरी, उपाध्यक्ष आकाश केसरी, महामंत्री शुभम केसरी टंडवा, अरविंद केसरी, विवेकानंद केसरी ,समाज के अन्य लोग उपस्थित थे।
Advertisement
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेराल नगर इकाई द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मध्य विद्यालय देवगाना के मैदान में योग शिविर का आयोजन किया गया।। पलामू विभाग संयोजक निशांत चतुर्वेदी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कोरोना काल जैसे कठिन समय में, योग आत्मबल का एक बड़ा माध्यम बना।।योग ने लोगों में ये भरोसा बढ़ाया कि हम इस बीमारी से लड़ सकते हैं।। जो करे योग,वो रहे निरोग।। योग शारिरिक रूप और मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाता है।।इसे अपनाकर रोग प्रति रोधक क्षमता को विकसित कर सकते हैं।। आज पूरी दुनिया हमारी योग संस्कृति को अपना रही है।।.एस.एफ.डी प्रमुख पंकज ने कहा कि प्रतिदिन लोगों को योग के लिए समय निकालना चाहिए।
Advertisement
। योग मन और मस्तिष्क को संतुलित रखने में भी योग अहम भूमिका निभाता है।। एस.एफ.डी सह प्रमुख आनंद ने कहा कि हम सभी को योग को प्रतिदिन करना चाहिए। योग शिविर में आनंदकंद चौबे एवं आशीष कुमार योग प्रशिक्षक के रूप में एवं सीताराम चौबे, विजयकांत चौबे, गोपाल चौबे, जयप्रकाश कुमार, गौरी, आशुतोष, ज्ञान चौबे, राहुल, शशिकांत, गोलू, सुजीत,रुपेश,शीलू, किट्टू, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जन एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।। मेराल 7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा मेराल के द्वारा उत्तरी एवं दक्षिणी मंडल के संयुक्त तत्वधान में सोमवार को मंडल अध्यक्ष उदय कुमार कुशवाहा के अध्यक्षता में मेराल उच्च विद्यालय के स्टेडियम में योग शिविर का आयोजन किया गया।
Advertisement
जिसमें प्रशिक्षक सह योग प्रभारी डॉक्टर लाल मोहन के द्वारा कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए योग दिवस संपन्न हुआ इस मौके पर डॉक्टर लाल मोहन ने कहा कि योग से अभ्यास दीर्घायु शरीर में उन्नत आत्मिक विकास होता है शरीर मन और आत्मा में एकात्मकता आती हैं महर्षि पतंजलि द्वारा मानव कल्याण हेतु अष्टांग योग पद्धति का विस्तार किया गया जिसमें योग की 8 शाखाएं हैं यम नियम आसन प्राणायाम प्रत्याहार धारणा ध्यान और समाधि जिसमें आज इस कार्यक्रम में सूक्ष्म आसन एवं व्यायाम कराया गया। वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेराल में योग प्रशिक्षक पतंजलि के बलराम शर्मा के द्वारा योग कराते हुए संपन्न किया गया। इस अवसर पर जिला कमेटी के सदस्य महेंद्र सिंह, मेराल उत्तरी मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष रमाकांत गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि रूपु महतो, चंद्रमणि पाठक, दक्षिणी मंडल महामंत्री अमित शाह, विजय प्रसाद, धनजय चौधरी, वीरेंद्र महतो, मिथिलेश ठाकुर, रामनाथ ठाकुर सहित अन्य लोग शामिल थे।
Advertisement
एसपीडी कॉलेज गढ़वा योग दिवस के अवसर पर सोमवार को सूरत पाण्डेय डिग्री कॉलेज के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने घरों पर रह कर ही योग किया गया। महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकों व छात्रों ने घरों पर ही योग के कई आसन व प्राणयाम किये। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. रवीन्द्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि स्वस्थ्य जीवन के लिए योग आवश्यक है। वर्तमान कोरोना काल में कोविड से लड़ने में योग बहुत ही सहायक हुआ है। यदि व्यक्ति योग को नित्य अपने जीवन में शामिल कर ले तो उसका तन और मन दोनो स्वस्थ रहेगा और वह अपने पूरे स्कील के साथ कार्य कर सकता है। एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. केके सिन्हा ने कहा कि व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए योग को अपने जीवन में शामिल करना आवश्यक है।
Advertisement
इस मौके पर महाविद्यालय के विभिन्न शिक्षक व शिक्षिकाएं समेंत छात्र व छात्राओं ने योग के कई आसन किये। वहीं छात्र-छात्राओं ने इसे अपने जीवन की नित्य क्रिया में शामिल करना आवश्यक बताया। सांसद प्रतिनिधि राणा ऋषिकेश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के नेतृत्व में कांडी प्रखंड अंतर्गत पतिला सहित विभिन्न स्थानों पर सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। देश के प्रधानमंत्री एवं सांसद बीडी राम के निर्देश पर व सांसद प्रतिनिधि के नेतृत्व में योग दिवस मनाया गया। जिसमें प्रखंड के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग योग की महत्व को जान सकें और निरोग रहे। इसके साथ ही सांसद प्रतिनिधि ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रतिदिन 30 मिनट योग अवश्य करें।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play